
Russia-Ukraine: कीव का घेराव, खेरसन पर कब्जा, टोकमक में सेनाओं की भिड़ंत, देखें कहां तक पहुंचा युद्ध
AajTak
यूक्रेन में आज रात भीषण हमले की आशंका है. रूसी सेना कीव और खारकीव में बड़े हमले कर सकती है. कीव को रूसी सेना ने चारों तरफ से घेर लिया है. टोकमक में रूस और यूक्रेन सेना के बीच भीषण संघर्ष हुआ है. वहीं खेरसन पर रूस की सेना ने पूरी तरह कब्जा कर लिया है. यूक्रेन संकट के बीच पुतिन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की. फोन पर हुई बातचीत में पीएम मोदी ने भारतीय की सुरक्षित निकालने को लेकर चर्चा हुई. खारकीव में रूसी सेना के ताबडतोड़ हमले जारी है और कीव पर कब्जे की तैयारी है. कीव में हालात बेहद नाजुक हैं. अंदेशा जताया जा रहा है कि आज रात कीव पर बड़ा हमला हो सकता है. देखें युद्ध के ताजा अपडेट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











