
Russia Ukrain War: यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र की बॉडी लाने की हर संभव कोशिश करें, जंग के हालातों पर पीएम मोदी की बैठक
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रूस यूक्रेन के हालातों पर बैठक की. उन्होंने भारत की तैयारियों के बारे में जाना. साथ ही भारतीय छात्र की बॉडी लाने के लिए हर संभव कोशिश करने के आदेश दिए.
Russia-Ukraine War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (PM Narendra Modi) रूस और यूक्रेन जंग के हालातों पर रविवार को बैठक की. इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में जान गंवाने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करने के आदेश दिए. कैबिनेट कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने भारत की सुरक्षा तैयारियों पर भी चर्चा की.
बता दें कि बीते रूस-यूक्रेन के बीच पिछले 18 दिन से जंग जारी है. इस युद्ध का भारत पर क्या असर पड़ रहा है. इसे लेकर पीएम मोदी ने बैठक की. पीएम मोदी ने सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ समुद्री और हवाई क्षेत्र में भारत की सुरक्षा तैयारियों और विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी ली. साथ ही पीएम मोदी को यूक्रेन में नई घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई. इसमें भारतीय नागरिकों को जंग के बीच से रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन गंगा की जानकारी दी गई.
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्देश दिया कि खारकीव में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं. साथ ही पीएम ने मौजूदा वैश्विक परिदृश्य की जानकारी भी ली.
बता दें कि जब से जंग शुरू हुई थी तभी से भारत सरकार ने वहां फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करने शुरू कर दिए थे. बाकयदा ऑपरेशन गंगा के तहत लोगों को रेस्क्यू किया गया. C-17 ग्लोब मास्टर समेत एयर इंडिया के विमानों से भारतीय छात्रों की वतन वापसी कराई गई.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









