
Russia के विदेश मंत्री का परमाणु जंग को लेकर यू-टर्न, अब खुद क्यों धमकी देने पर उतरे
AajTak
8 दिन पहले आजतक की संवाददाता गीता मोहन ने सर्गेई लावरोव का इंटरव्यू किया था और उनसे परमाणु हमले पर सवाल पूछा था. तब उन्होंने साफ कहा था कि परमाणु हमले को लेकर सारा डर का माहौल पश्चिमी देशों ने बनाया है, लेकिन इस इंटरव्यू के 8 दिन दिन बाद लावरोव की भाषा बदली हुई नजर आ रही है. अब वो परमाणु धमकी दे रहे हैं. लावरोव की भाषा बदलने के पीछे क्या वजह है? ऐसा क्यों हुआ कि आजतक को दिए इंटरव्यू में परमाणु युद्ध को पश्चिमी देशों का प्रोपगेंडा बताने वाले लावरोव खुद ये धमकी देने पर उतर आए? इसकी सबसे बड़ी वजह है नाटो देशों की तरफ से यूक्रेन को मिल रही सैन्य मदद, जिसके दम पर यूक्रेन अब तक युद्ध के मैदान में टिका हुआ है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











