
Rule Change From 1st December: एलपीजी के दाम से क्रेडिट कार्ड तक... आज से देश में लागू हुए ये बड़े बदलाव, हर घर-हर जेब पर दिखेगा असर!
AajTak
Rule Change From 1st December: हर महीने की तरह साल 2024 का आखिरी दिसंबर महीना भी कई बड़े बदलाव लेकर आया है और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही क्रेडिट कार्ड के रूल तक बदले हैं.
नवंबर का महीना खत्म हो चुका है और साल 2024 का आखिरी महीना दिसबंर अपने साथ कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st December) लेकर आया है. इन फाइनेंशियल बदलावों का सीधा असर हर घर और हर जेब पर देखने को मिल सकता है. नए महीने की पहली तारीख के साथ देश में लागू होने वाले इन बड़े चेंज पर नजर डालें, तो सबसे बड़ा झटका एलपीजी यूजर्स को लगा है. दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा (LPG Cylinder Price Hike) दिए हैं, ये संशोधन 1 दिसंबर 2024 से लागू हो गया है. इसके अलावा देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के क्रेडिट कार्ड (SBI Credit Card Rule) के नियमों में बदलाव भी देखने को मिलने वाले हैं.
पहला बदलाव- LPG सिलेंडर के दाम बढ़े हर महीने की तरह इस महीने की पहली तारीख को यानी 1 दिसंबर 2024 से कई नियमों में बदलाव होता है और खासतौर पर LPG Cylinder Price में होने वाले संशोधन पर सबकी नजर रहती है. नवंबर महीने में कीमतों में बढ़ोतरी के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर दिसंबर की पहली तारीख को 19 KG वाले गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. दिल्ली में ये एलपीजी सिलेंडर (Delhi LPG Cylinder Price) 1818.50 रुपये का हो गया है, जो कि अब तक 1802 रुपये का मिल रहा था.
वहीं कोलकाता में अब 1927 रुपये का हो गया है, जो कि 1 नवंबर को हुए इजाफे के बाद 1911.50 रुपये का बिक रहा था. इसके साथ ही Mumbai LPG Cylinder Price को देखें, तो यहां पर 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1754.50 रुपये थी, जो कि अब बढ़कर 1771 रुपये हो गई है. इसके अलावा चेन्नई में अब तक ये सिलेंडर 1964.50 रुपये का मिल रहा था, जो कि अब 1980.50 रुपये का हो गया है.
दूसरा बदलाव- ATF की कीमतों में इजाफा LPG Cylinder की कीमतों के साथ ही महीने की पहली तारीख को तेल वितरण कंपनियों द्वारा एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में भी संशोधन किया जाता है. इस बार पहली दिसंबर को भी हवाई ईंधन की कीमतों में चेंज देखने को मिला और इसे बढ़ाया (ATF Price Hike) गया है. यानी हवाई यात्रा महंगी हो सकती है. यहां बता दें कि एटीएफ की कीमतों में भी लगातार दूसरे महीने इजाफा देखने को मिला है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












