
Rule Change: 1 दिसंबर से देश में लागू होंगे ये 6 बड़े बदलाव, हर घर हर जेब पर होगा असर!
AajTak
Rule Change From 1st December: हर नया महीना कई बड़े फाइनेंशियल बदलाव लेकर आता है और कल से दिसंबस की शुरुआत भी Big Changes के साथ होने वाली है, जिनका असर घर की रसोई से पेंशनर्स तक पर देखने को मिलेगा.
कल से दिसंबर का महीना शुरू होने जा रहा है और इसका आगाज कई बड़े बदलावों (Rule Change From 1st December) के साथ हो रहा है. इन चेंज का असर सीधे घर की रसोई से लेकर पेंशनर्स की Pension तक देखने को मिल सकता है. जहां एक ओर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में संशोधन करके नए रेट्स जारी करेंगी, तो हवाई ईंधन के दाम भी बदल सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही छह बदलावों के बारे में जो पहली तारीख से दस्तक देने जा रहे हैं...
पहला बदलाव - LPG सिलेंडर के दाम पहला बदलाव घर की रसोई के बजट से जुड़ा हुआ है. दरअसल, हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों एलपीजी के दाम में बदलाव (LPG Price Change) करती हैं और 1 दिसंबर को भी नई कीमतें जारी की जा सकती हैं. बीते कुछ समय से 19 किलोग्राम वाले LPG Gas Cylinder Price में तो कई बार बदलाव देखने को मिला है. पहली नवंबर को इसकी कीमत में 6.50 रुपये की कटौती की गई थी. लेकिन घरेलू इस्तेमाल वाले 14 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम लंबे समय से स्थिर हैं. ऐसे में इसकी कीमतों में साल के आखिरी महीने में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है.
दूसरा बदलाव- ATF की कीमतें बदलेंगी ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को जहां LPG Cylinder Price अपडेट करती हैं, तो वहीं हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के नए दाम भी जारी किए जाते हैं. 1 दिसंबर 2025 को भी इनें बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसका सीधा असर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर पड़ेगा. इसके अलावा कंपनियों सीएनजी और पीएनजी के भाव में बदलाव (CNG-PNG Rates) का ऐलान कर सकती हैं.
तीसरा बदलाव- UPS की डेडलाइन 1 दिसंबर से तीसरा बड़ा बदलाव सरकारी कर्मचारियों से जुड़ा हुआ है. दरअसल, इनके लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) चुनने की डेडलाइन बीते 30 सितंबर से बढ़ाकर 30 नंबवर निर्धारित किया गया था, जिसी आज लास्ट डेट है. कोई भी सरकारी कर्मचारी NPS और UPS में से कोई एक विकल्प चुन सकता है. अगर डेडलाइन नहीं बढ़ाई गई, तो कल 1 दिसबंर के बाद उन्हें ये मौका नहीं मिल सकेगा.
चौथा बदलाव- नहीं तो रुक जाएगी पेंशन! 2025 के आखिरी दिसंबर महीने में होने वाले बदलावों में सीनियर सिटीजन की पेंशन से जुड़ा चेंज भी है. दरअसल, Pension को लगातार जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का आज आखिरी मौका है क्योंकि इसकी डेडलाइन 30 नंवबर तक तय की गई है. इसकी अंतिम तिथि अगर नहीं बढ़ाई गई तो फिर पेंशन में रुकावट पेश आ सकती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












