
Rule Change: 1 जुलाई से देश में लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव, घर की रसोई से ट्रेन के सफर तक दिखेगा असर!
AajTak
Rule Change From 1st July: एक दिन बाद जुलाई का महीना शुरू होने वाला है और ये कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है. इसका असर घर की रसोई के बजट पर पड़ सकता है, तो वहीं रेल यात्रा करने वाले यात्रियों से लेकर राजधानी दिल्ली में वाहन चलाने वालों पर दिखेगा.
जून का महीना खत्म होने वाला है और एक दिन बाद जुलाई की शुरुआत होने जा रही है. हर महीने की तरह पहली तारीख से ही देश में कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st July) लागू हो जाएंगे. इनका असर हर घर और हर जेब पर पड़ सकता है. इन बदलावों में घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Cylinder Price) से लेकर क्रेडिट कार्ड यूज पर लगने वाले चार्ज में बढ़ोतरी तक शामिल है. यही नहीं इंडियन रेलवे भी पहली जुलाई से अपने नियमों में बदलाव (Indian Railway Rule Change) करने जा रही है.
पहला बदलाव- LPG सिलेंडर के दाम हर महीने की पहली तारीख को देश की जनता की नजर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों ((LPG Cylinder Price)) में किए जाने वाले बदलावों पर रहती है, जो कि सीधे घर की रसोई के बजट से जुड़ा हुआ है. बीते जून महीने की शुरुआत में तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें घटाई थीं और इनमें प्रति सिलेंडर 24 रुपये तक की कटौती की थी. हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें लंबे समय से यथावत है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इनके दाम में बदलाव देखने को मिल सकता है. LPG Price के साथ ही कंपनियां हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में भी संशोधन कर सकती हैं, जिसका असर हवाई सफर करने वाले यात्रियों पर होगा.
दूसरा बदलाव- HDFC Credit Card महंगा जुलाई की शुरुआत के साथ दूसरा बड़ा बदलाव क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से जुड़ा हुआ है. जी हां अगर आप HDFC Bank Credit Card का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर आपके लिए ये 1 जुलाई 2025 से खर्चीला होने वाला है. दरअसल, बैंक के क्रेडिट यूजर्स के लिए यूटिलिटी बिल पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा फीस देनी पड़ सकती है. इसके अलावा एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर डिजिटल वॉलेट्स (Paytm, Mobikwik, FreeCharge या Ola Money) में महीनेभर में 10,000 रुपये से अधिक डालने पर 1 फीसदी का चार्ज लगेगा.
तीसरा बदलाव- ICICI ATM चार्ज 1 जुलाई 2025 से लागू होने वाला तीसरा फाइनेंशियल चेंज आईसीआईसीआई बैंक से जुड़ा हुआ है और ICICI Bank ATM से मेट्रो सिटीज में मिलने वाली 5 फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट के बाद की गई किसी भी निकासी पर 23 रुपये का शुल्क लागू होगा. नॉन-मेट्रो शहरों में ये लिमिट तीन तय की गई है. इसके अलावा IMPS ट्रांसफर पर नए चार्ज की बात करें, तो ये 1000 रुपये तक के मनी ट्रांसफर पर 2.50 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन, इससे ज्यादा और 1 लाख रुपये तक के ट्रांसफर पर 5 रुपये और 1 लाख से अधिक व 5 लाख रुपये तक के ट्रांजैक्शन में 15 रुपये होगा.
चौथा बदलाव- तत्काल रेल टिकट और किराया चौथा बदलाव भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों से जुड़ा हुआ है. Indian Railway जुलाई महीने की पहली तारीख से एक नहीं, बल्कि नियम बदलने जा रही है. इनमें पहला ट्रेन टिकट में बढ़ोतरी (Train Fare Hike) है, इसके तहत नॉन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की, जबकि एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की जाएगी.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






