
Rule Change: हेल्थ इंश्योरेंस लेने वालों को एक और बढ़ी राहत.. अब प्रीमियम भरने के लिए मिलेगा ज्यादा समय
AajTak
IRDAI ने अब Health Insurance प्रीमियम भुगतान के लिए एक ग्रेस पीरियड निर्धारित किया है. बीमा नियामक ने कहा है कि अगर पॉलिसी अवधि के दौरान प्रीमियम का भुगतान किस्तों में किया जाता है, तो ग्रेस पीरियड के लिए भी कवरेज उपलब्ध होगा.
बीते दिनों बीमा नियामक इरडा (IRDAI) ने हेल्थ इंश्योरेंस में कई बड़े बदलाव किए थे और अब एक बार फिर रेग्युलेटर ने मास्टर सर्कुलर जारी कर पॉलिसी लेने वालों को राहत दी है. इरडा ने हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) के लिए ग्रेस पीरियड के नियमों में बदलाव किया है. नए दिशा-निर्देशों के तहत अब प्रीमियम भुगतान के लिए जो नया ग्रेस पीरियड निर्धारित किया गया है, उसमें मासिक प्रीमियम के लिए 15 दिन और तिमाही प्रीमियम के लिए 30 दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा.
ग्रे पीरियड में भी कवरेज देना जरूरी
बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने पॉलिसीधारकों के लिए स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) को सरल और बेहतर बनाने के लिए एक नया मास्टर सर्कुलर जारी किया है. इसमें दिए गए पॉइंट्स में कहा गया है कि बीमा प्रीमियम का भुगतान किश्तों में मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर किया जाता है, तो Health और सामान्य बीमा कंपनियों को छूट अवधि के दौरान कवरेज प्रदान करना जरूरी है.
प्रीमियम भुगतान के ग्रेस पीरियड के फायदे
आमतौर पर पॉलिसीधारकों को हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान करने के लिए एक ग्रेस पीरियड मिलता है, जो रिन्यूएबल की नियत तिथि से कुछ अतिरिक्त समय होता है. यह अवधि इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये उन्हें प्रीमियम का भुगतान करने और अपने बीमा कवरेज को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान करती है. हालांकि, सभी कंपनियां ये सुविधा नहीं देती हैं. इसके फायदे की बात करें, तो यदि आप अप्रत्याशित कठिनाइयों का सामना करते हैं, तो आपके पास ग्रेस पीरियड के भीतर अपने स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम का भुगतान करने का अवसर होता है. ग्रेस पीरियड आमतौर पर बीमा कंपनी और पॉलिसी टाइप के आधार पर तय किया जाता है.
पहले बीमा कंपनियों के लिए नहीं था अनिवार्य

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












