
RSS प्रचारक इंद्रेश कुमार का जामिया में विरोध, सेमिनार में होना है शामिल
AajTak
दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (JMI) में छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. केन्द्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा यहां गुरुवार को एक सेमिनार में शामिल होने वाले हैं, लेकिन छात्र ये विरोध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक इंद्रेश कुमार के खिलाफ कर रहे हैं. छात्र अपने हाथों में 'जामिया का भगवाकरण बंद करो' जैसे नारे लिखी तख्तियां लहरा रहे हैं.
दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (JMI) में छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक इंद्रेश कुमार के यहां आने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. यूनिवर्सिटी में गुरुवार को एक सेमिनार होना है जिसमें केन्द्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा को शामिल होना है. इसके अलावा सेमिनार में शामिल होने वाले अतिथियों में इंद्रेश कुमार का नाम भी है.
छात्रों के इस विरोध प्रदर्शन को ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन- जामिया मिलिया इस्लामिया ने बुलाया है. युनिवर्सिटी के छात्रा भारी संख्या में विश्वविद्यालय के गेट पर जमा हैं और संघ प्रचाकर इंद्रेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. उनके हाथों में कई तरह के नारे लिखी तख्तियां हैं. इनमें से कुछ पर 'जामिया का भगवाकरण बंद करो' लिखा है, तो कुछ पर 'आरएसएस गो बैक' जैसे नारे लिखे हैं.
छात्रों का सवाल है कि इंद्रेश कुमार को जामिया में सम्मान क्यों दिया जा रहा है? विरोध कर रहे छात्रों में से कुछ के हाथ में इस तरह की तख्तियां भी देखी गईं. वैसे भी संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार अपने बयानों से अक्सर विवाद को जन्म देते रहे हैं. इससे पहले वो जब एक इफ्तार पार्टी में शामिल होने जामिया मिलिया इस्लामिया पहुंचे थे, तब भी छात्रों ने उनका जमकर विरोध किया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







