
RSS के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान, कैमरों में कैद हुआ खास अंदाज
AajTak
मुंबई के नेहरू सेंटर में RSS के शताब्दी कार्यक्रम के तहत आयोजित दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला में सलमान खान मोहन भागवत का भाषण सुनते नजर आए. उनके साथ सुभाष घई और प्रसून जोशी भी मौजूद थे. भागवत ने कहा कि संघ बिना किसी का विरोध किए देश और राष्ट्रीय एकता के लिए काम करता है और सत्ता की चाह नहीं रखता. कार्यक्रम में वरिष्ठ संघ नेता और वक्ताओं ने समाज में RSS की भूमिका और भविष्य की दिशा पर चर्चा की.
मुंबई में RSS के शताब्दी समारोह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को बॉलीवुड स्टार सलमान खान, संघ प्रमुख मोहन भागवत का भाषण ध्यान से सुनते नजर आए. कार्यक्रम के दौरान सलमान खान पूरी तरह भाषण में डूबे दिखे. सलमान खान के साथ प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुभाष घई और जाने-माने गीतकार, कवि और लेखक प्रसून जोशी भी मौजूद थे. तीनों ने मोहन भागवत के संबोधन को गंभीरता से सुना.
भागवत बोले- देश के लिए काम करता है संघ अपने भाषण में मोहन भागवत ने कहा कि संघ किसी का विरोध किए बिना देश के लिए काम करता है. उन्होंने कहा कि संगठन का फोकस राष्ट्रीय एकता पर है और वह सत्ता पाने की इच्छा के बिना काम करता है.
दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का पहला दिन शनिवार को वर्ली स्थित नेहरू सेंटर में “100 Years of Sangh Journey: New Horizons” शीर्षक से दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का पहला दिन था. जैसे ही सलमान खान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने स्मार्टफोन से उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश की.
शताब्दी यात्रा और भविष्य की दिशा पर चर्चा यह दो दिवसीय कार्यक्रम RSS की यात्रा, समाज में उसकी भूमिका और भविष्य की सोच व विचारों पर चर्चा के लिए आयोजित किया गया है. कार्यक्रम में वरिष्ठ RSS नेता और आमंत्रित वक्ता भी शामिल हुए, जिन्होंने लोगों के साथ संवाद किया. यह आयोजन संघ के व्यापक शताब्दी संपर्क अभियान का हिस्सा है.
“संघ का कार्य अपने आप में अलग और विशिष्ट” मोहन भागवत ने कहा कि संघ का कार्य अपने आप में अलग और विशिष्ट है और दुनिया में इस तरह का काम कहीं और देखने को नहीं मिलता. उन्होंने कहा कि अब लोग इसे सीधे तौर पर अनुभव भी कर रहे हैं. उनके अनुसार “हिंदू” केवल एक पहचान नहीं बल्कि एक गुणसूचक शब्द है, और भारत में रहने वाले सभी लोग इस व्यापक अर्थ में हिंदू हैं.
PM मोदी पर क्या बोले मोहन भागवत? भागवत ने कहा कि संघ ने शुरू से तय किया था कि उसका मुख्य उद्देश्य पूरे समाज को संगठित करना है और वह इसी काम पर केंद्रित है. उन्होंने यह भी कहा कि RSS और राजनीति को लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं. कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को RSS का प्रधानमंत्री कहते हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी एक अलग राजनीतिक दल है, भले ही उसमें कई स्वयंसेवक सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका में हैं.

इस वीडियो में होली के रंगीन समारोह का आनंद लीजिए जहाँ राजीव ढौंडियाल और अन्य कवि मिलकर हास्य और श्रृंगार से भरपूर कविताएं प्रस्तुत करते हैं. दीपक सैनी, सुदीप भोला, अनामिका जैन और पवन नागरी जैसे प्रतिभाशाली कवि अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. यह कार्यक्रम होली की खुशी, व्यंग्य और देशभक्ति से ओतप्रोत है. यहां आपको राजनीतिक मिमिक्री, जीवन की घटनाओं पर व्यंग्य, और होली से जुड़ी पारंपरिक गीत-प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी.

राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि 20 जनवरी 2023 को दावोस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान खतरे में थी. उनके अनुसार ईरान और इराक से ओवरफ्लाइट अनुमति न होने के बावजूद विमान उनके हवाई क्षेत्र में गया. कथित चेतावनी के बाद बहरीन से ज्यूरिख का रूट बदलना पड़ा.

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में 16 वर्षीय छात्रा ने एक निजी स्कैनिंग सेंटर के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया. पेट दर्द की शिकायत के बाद वह मां के साथ अस्पताल पहुंची थी. आरोप है कि नवजात को डस्टबिन में रखा गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और मां-बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों की हालत स्थिर है.

तमिलगा वेट्री कजगम के प्रमुख विजय ने मछुआरों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ चिट्ठी लिखने से काम नहीं चलेगा, केंद्र पर भावनात्मक दबाव बनाना होगा. करूर घटना और फिल्म जननायगन की रिलीज को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. विजय ने DMK पर हमला बोलते हुए कहा कि तमिलनाडु टीवीके का है और टीवीके तमिलनाडु का.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अबू धाबी और दुबई में हुए हमलों की कड़ी निंदा की है. पश्चिमी देश और अन्य कई राष्ट्र ईरान की उस हमलों के विरोध में खड़े हैं जो मिडल ईस्ट में हो रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि इन हमलों का कोई औचित्य नहीं है खासकर जब रिहायशी इलाके निशाने पर हैं, जहां ड्रोन और मिसाइल गिर रही हैं.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.







