
तावड़े और अठावले जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने जारी की महाराष्ट्र की लिस्ट
AajTak
महाराष्ट्र में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए बीजेपी ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. केंद्रीय चुनाव समिति ने रामदास आठवले, विनोद तावड़े, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुले के नामों को मंजूरी दी है. नामांकन की अंतिम तारीख 5 मार्च है. मतदान और मतगणना 16 मार्च को होगी.
महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.
पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए चार नामों को स्वीकृति दी है. इन उम्मीदवारों में रामदास आठवले, विनोद तावड़े, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुले शामिल हैं.
राज्यसभा के लिए NDA उम्मीदवारों का ऐलान
महाराष्ट्र में राज्यसभा की कुल सात सीटें हैं, जिनके लिए यह चुनाव हो रहा है. पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इन नामों को द्विवार्षिक चुनाव के लिए मंजूरी दी गई है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 मार्च तय की गई है. चुनाव 16 मार्च को होंगे और मतों की गिनती भी उसी दिन की जाएगी.
BJP national general secretary Vinod Tawde nominated as candidate for Rajya Sabha elections https://t.co/yw4wicCN8I

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और भारत पर पाकिस्तान को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को युद्ध में जीत मिलती है तो भारत, अफगानिस्तान और ईरान पाकिस्तान के खिलाफ एक साझा गुट बना सकते हैं.








