
RRR: सीता के किरदार में आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज, हुआ वायरल
AajTak
जहां इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR और राम चरण जैसे दिग्गज कलाकार हैं, वहीं फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म में आलिया सीता का किरदार निभा रही हैं.
डायरेक्टर एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म RRR का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फैंस की इस एक्साइटमेंट को कम करते हुए अब फिल्म से आलिया भट्ट के लुक को रिलीज कर दिया गया है. आलिया के बर्थडे पर उनके लुक को रिलीज करने का इससे बेहतर मौका नहीं था. आलिया इस फिल्म में सीता के किरदार में नजर आएंगी. लुक रिलीज करते ही फैंस का जबरदस्त रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है. जहां इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR और राम चरण जैसे दिग्गज कलाकार हैं, वहीं फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. RRR में आलिया का फर्स्ट लुक बेहद शानदार है. फिल्म से आलिया का फर्स्ट लुक आते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. महज 15 मिनट के अंदर 70 हजार से ज्यादा लोगों ने आलिया के लुक को लाइक किया है.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











