
RRB NTPC, Group D 2022 Suspended: बोर्ड ने रद्द कीं एनटीपीसी, ग्रुप डी परीक्षाएं, ये है वजह
AajTak
RRB NTPC Exam Suspended: रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों ने बिहार के आरा में कथित तौर पर एक पैसेंजर ट्रेन में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया था. एक अधिकारी ने बताया कि वारदात का वीडियो बना लिया गया है और जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
RRB NTPC, Group D 2022 Suspended: यूपी-बिहार में छात्रों के उग्र प्रदर्शनों के बाद रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC CBT 2 और Group D CBT 1 परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है. साथ ही बोर्ड ने स्टूडेंट्स के वॉलेंटियर्स को साथ लेकर एक कमेटी का भी गठन किया है, जोकि नतीजों पर पुनर्विचार करेगी. इसके बाद फिर से परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












