
RRB-NTPC विवाद: छात्रों ने किया बिहार बंद का आह्वान, मांझी और सहनी के समर्थन से बढ़ी BJP की टेंशन!
AajTak
छात्रों का कहना है कि आरआरबी-एनटीपीसी की परीक्षा परिणाम में धांधली की गई है, उनका कहना है कि कम अंक वाले छात्रों को पास करा दिया गया है, जबकि अधिक नंबर लाने वाले छात्र फेल कर दिए गए.
RRB-NTPC परीक्षा पर विवाद को लेकर बिहार में पिछले तीन दिनों से लगातार हिंसा देखने को मिली और इसी कड़ी में अब शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने इस मुद्दे को लेकर बिहार बंद का आह्वान किया है. AISA द्वारा बुलाए गए बिहार बंद को आरजेडी के नेतृत्व वाली महागठबंधन और जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव ने अपना समर्थन दिया है मगर केंद्र की बीजेपी सरकार के लिए मुश्किलें बिहार में एनडीए सरकार की सहयोगी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी ने खड़ी कर दी है.क्लिक करें: बिहार में ट्रेन फूंकी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कितनी सजा?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











