
RR Vs RCB IPL 2022: जोस बटलर के धमाल से फाइनल में राजस्थान, गुजरात टाइटन्स से होगी भिड़ंत, टूटा RCB का दिल
AajTak
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 के फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला गुजरात टाइटन्स से होगा. क्वालिफायर-2 में जोस बटलर की धमाकेदार पारी के दमपर राजस्थान ने बेंगलुरु को मात दी.
राजस्थान रॉयल्स (RR) ने क्वालिफायर-2 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के फाइनल में जगह बना ली है. अब 29 मई को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स (IPL Final: GT Vs RR) के बीच खिताब के लिए जंग होगी. राजस्थान रॉयल्स की टीम 14 साल के बाद आईपीएल फाइनल में पहुंची है.
क्वालिफायर-2 गंवाने के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सफर यहां खत्म हुआ और टीम का सपना फिर से टूट गया है. राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से मात दी है. क्वालिफायर-2 में बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 158 का स्कोर बनाया था, जवाब में राजस्थान ने 19वें ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर इस स्कोर को पा लिया.
राजस्थान रॉयल्स ने पहला आईपीएल यानी 2008 में खिताब जीता था, उसके बाद टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है. तब राजस्थान रॉयल्स ने शेन वॉर्न की अगुवाई में खिताब जीता था. आईपीएल-2022 शुरू होने से पहले ही शेन वॉर्न का निधन हुआ था, राजस्थान रॉयल्स सीजन की शुरुआत से ही शेन वॉर्न के सम्मान में गेम खेल रही है. ऐसे में अब टीम के पास शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि देने का सबसे बेहतरीन मौका है.
क्लिक करें: ‘कोहली आए और गए’, क्वालिफायर में विराट फेल, आया फैन्स का रिएक्शन
जोस बटलर फिर बने जीत के हीरो
जोस बटलर (Jos Buttler) एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के लिए मैच विनर साबित हुए. पूरे टूर्नामेंट में रनों की बरसात करने वाले जोस बटलर एक बार फिर बड़े मौके पर अपनी टीम के लिए सबसे बड़े सितारे बनकर उभरे. जोस बटलर ने क्वालिफायर-2 में शानदार शतक जड़ा और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







