
RPSC पेपर लीक: मास्टरमाइंड के FB पर 1.5M फॉलोअर्स, लग्जरी लाइफस्टाइल का शौकीन; फेमस कोचिंग का मालिक
AajTak
RPSC Paper Leak Case: मास्टरमाइंड सुरेश ढाका जयपुर में नामी 'उमंग क्लासेस' कोचिंग संस्थान का संचालक है. वह सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीने की तस्वीर साझा करता रहता है. महंगे मोबाइल और लग्जरी कारों का शौक रखने वाले आरोपी ढाका की पुलिस को अभी तलाश है.
राजस्थान...जहां न जाने कब पेपर लीक हो जाए... का स्लोगन आज हर किसी की जुबां पर है. क्योंकि यहां अब तक तमाम परीक्षाओं का पेपर लीक हो चुका है. एक बार फिर प्रदेश में शनिवार को सीनियर टीचर ग्रेड-2 परीक्षा (RPSC 2nd Grade Teacher Exam) का पेपर लीक हो गया. पेपर लीक करने वाले मास्टरमाइंड भी नेताओं के करीबी बताए जा रहे हैं. इसमें एक मास्टरमाइंड मास्टरमाइंड सुरेश ढाका के सोशल मीडिया अकाउंट पर 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. यहीं नहीं, उसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट ब्लूटिक से वेरिफाइड भी हैं.
बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ग्रेड-2 सीनियर टीचर एग्जाम के सामान्य ज्ञान (GK) परीक्षा का पेपर लीक कराने में 4 मास्टरमाइंड हैं. इनमें दो तो रिश्ते में जीजा-साले और एक पेशे से डॉक्टर हैं. इसमें से पुलिस ने सुरेश विश्नोई और डॉ. भजनलाल को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन सुरेश विश्नोई के जीजा सुरेश ढाका का भी नाम सामने आया है.
कोचिंग संस्थान का मालिक है ढाका
सुरेश ढाका जयपुर में 'उमंग क्लासेस' नाम से कोचिंग संस्थान का संचालक है. जहां प्रदेश के हर जिले से युवा अपना भविष्य संवारने आते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता जिसको वो आदर्श मान रहे हैं, वो उन्हीं के भविष्य को बिगाड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा.
यहीं नहीं, मास्टरमाइंड सुरेश ढाका की पहुंच सूबे की सरकार के मंत्रियों तक भी है. कई नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट्स भी वही हैंडल करता है. इसके आलावा उसके खुद के सोशल मीडिया अकाउंट पर 15 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं.
अक्सर मास्टरमाइंड सुरेश ढाका अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीने की तस्वीर साझा करता रहता है. महंगे मोबाइल और लग्जरी कारों का शौक रखने वाला कोचिंग संचालक ढाका की पुलिस को अभी तलाश है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











