
Royal Enfield ला रही है धमाकेदार बाइक, आज होगी लॉन्च, इतनी होगी कीमत
AajTak
कंपनी ने Hunter 350 को बाकी बाइक से थोड़ा अलग लुक दिया है. ये अधिक स्पोर्टी नजर आ रही है. कंपनी इसे राउंड हेडलैम्प्स और इंडिकेटर्स के साथ लेकर आई है. हंटर के बाद रॉयल एनफील्ड भारतीय बाजार में कई और नई बाइक लाने की योजना बना रही है.
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) भारतीय मार्केट (Indian Market) में आज अपनी नई बाइक लॉन्च करने जा रही है. रॉयल एनफील्ड की नई बाइक का नाम हंटर 350 (Royal Enfield Hunter 350) है. बताया जा रहा है कि हंटर रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक्स में से एक हो सकती है. ये बाइक कंपनी की Meteor 350 पर बेस्ड होगी और इसे J-Series प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है. ये बाइक साइज और लुक में Bulky ना होकर थोड़ी छोटी और कॉम्पैक्ट होगी.
सिंगल-पीस सीट
रॉयल एनफील्ड हंटर की लंबाई 2055mm, चौड़ाई 800mm और ऊंचाई 1055mm हो सकती है. ये Meteor 350 के मुकाबले छोटी बाइक है. कंपनी ने हंटर को बाकी की बाइक से थोड़ा अलग लुक दिया है. ये बाकी बाइक्स के मुकाबले अधिक स्पोर्टी नजर आ रही है. कंपनी इसे राउंड हेडलैम्प्स और इंडिकेटर्स के साथ लेकर आई है. इस बाइक में लंबी सिंगल-पीस सीट दी गई है. हंटर का फ्यूल टैंक भी बाकी की बाइक्स से हटकर नजर आ रहा है.
छोटा हो सकता है फ्यूल टैंक
इस बाइक की लंबाई-चौड़ाई छोटी है. ऐसे में संभव है कि इसका Fuel Tank छोटा हो. अगर ऐसा हुआ तो आपको 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिल सकता है. रॉयल एनफील्ड की अधिकतर गाड़ियों में समान्यत: 15 लीटर का फ्यूल टैंक आता है.
कैसा है इंजन

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












