
Royal Enfield की किफायती बाइक Hunter 350 खरीदना पड़ेगा महंगा! बढ़ गई कीमत, देखें प्राइस लिस्ट
AajTak
Royal Enfield Hunter 350 को कंपनी ने किफायती बाइक के तौर पर पेश किया था. रेट्रो लुक और मॉर्डन स्टाइल वाली ये बाइक कुल तीन वेरिएंट्स में आती है. हालांकि कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है.
देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की बाइक्स काफी मशहूर हैं. कंपनी ने पिछल साल अगस्त महीने में जब अपनी किफायती बाइक के तौर पर Hunter 350 को लॉन्च किया था, उस वक्त रॉयल एनफील्ड के फैंस को बज़ट में शाही सवारी का विकल्प मिला. लेकिन लॉन्च होने के बाद लगातार दूसरी बार कंपनी ने इस बाइक की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने इस बाइक की कीमत में तकरीबन 3,000 रुपये तक का इजाफा किया है.
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को दो ट्रिम, रेट्रो और मेट्रो में पेश किया गया है, जो तीन वेरिएंट में आती हैं. हंटर 350 की कीमतें अब 1.49 लाख रुपये से लेकर 1.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं. हालांकि कंपनी ने इस बाइक के बेस वेरिएंट की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है, ये पहले की ही तरह 1.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आती है. लेकिन अन्य वेरिएंट्स महंगे हो गए हैं, जो कि इस प्रकार हैं:
Hunter 350 के वेरिएंट्स और कीमत:
कैसी है Hunter 350:
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसें फैक्ट्री (ब्लैक एंड सिल्वर), डैपर (ग्रे, ऐश एंड व्हाइट) और रिबेल (रेड, ब्लैक एंड ब्लू) वेरिएंट्स शामिल हैं. इस बाइक में कंपनी ने 349cc की क्षमता का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर काउंटर बैलेंस्ड इंजन इस्तेमाल किया है, जिसे क्लासिक 350 और मेट्योर 350 में भी दिया गया है. ये इंजन 20.1PS की पावर और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. यह बाइक 13 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आती है, जो आमतौर पर 40 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












