
Rohit Sharma, World Cup 2023: कपिल जैसा विजन, गांगुली जैसा एग्रेशन और धोनी जैसा धैर्य... रोहित ने दिखा दिया क्या होती है कप्तानी
AajTak
भारतीय टीम क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. टीम इंडिया के इस अद्भुत सफर में जिस खिलाड़ी का पूरे सफर में सबसे अहम रोल रहा, वो कप्तान रोहित शर्मा हैं. रोहित ने कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी दिल जीतने वाला प्रदर्शन किया है.
भारतीय टीम आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंच चुकी है. बुधवार (15 नवंबर) को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा दिया. अब फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा. फाइनल मुकाबला 19 नवंबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में निर्धारित है.
लगातार 10 जीत के साथ फाइनल में भारत
फाइनल तक के इस सफर में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. नतीजतन टीम इंडिया मौजूदा इवेंट में अजेय है और वह लगातार 10 मैच जीत चुकी है. विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, वहीं मोहम्मद शमी लीडिंग विकेट टेकर हैं. श्रेयस अय्यर भी लगातार दो शतक लगा चुके हैं जबकि केएल राहुल ने नाजुक मौकों पर बेहतरीन पारियां खेली हैं. गेंदबाजी डिपार्टमेंट में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है.
Another record for Virat Kohli 👑 More #CWC23 stats ➡️ https://t.co/nLlLIqdPDT pic.twitter.com/5jGLfKfjX1
लेकिन टीम इंडिया के इस अद्भुत सफर में जिस खिलाड़ी का पूरे सफर में सबसे अहम रोल रहा, वो कप्तान रोहित शर्मा हैं. रोहित ने कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी दिल जीतने वाला प्रदर्शन किया है. ओपनर रोहित ने पूरे टूर्नामेंट में भारत को धामकेदार शुरुआत दिलाई है. उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते ही भारतीय टीम का रनरेट शुरुआत से ही जबरदस्त रहता है. ऐसे में बाकी के बल्लेबाजों पर तेजी से रन बनाने का उतरा प्रेशर नहीं रहता और भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहती है.
कमाल की रही है रोहित की कप्तानी

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











