
Rohit Sharma Test Team Captain: एक सीरीज या पूर्णकालिक? रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी पर चीफ सेलेक्टर ने दिया जवाब
AajTak
टी-20 और वनडे के बाद अब रोहित शर्मा के हाथ में टेस्ट टीम की कप्तानी भी आ गई है. श्रीलंका के खिलाफ टीम का जब ऐलान हुआ, तब मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने इसकी जानकारी दी.
Rohit Sharma Test Team Captain: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 और टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. खास बात ये है कि रोहित शर्मा को अब टेस्ट टीम की भी कमान दे दी गई है. यानी रोहित शर्मा अब टी-20, वनडे और टेस्ट तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान बन गए हैं. लेकिन क्या रोहित शर्मा को पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान बनाया गया है या सिर्फ इस सीरीज़ के लिए जिम्मेदारी मिली है. इसका जवाब चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने दिया है. चेतन शर्मा का कहना है कि जबतक रोहित शर्मा उपलब्ध हैं किसी दूसरे विकल्प की ज़रूरत नहीं है. जब तक मेडिकल स्टाफ या सेलेक्टर ये नहीं कहती है कि उन्हें आराम की ज़रूरत है, तबतक रोहित शर्मा बिल्कुल मौजूद ही रहेंगे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












