
Rohit Sharma Mistake in World Cup Final: रोहित शर्मा की इन 2 गलतियों ने छीन लिया वर्ल्ड कप खिताब, गेंदबाजी में हुआ महाब्लंडर
AajTak
भारत की मेजबानी में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में 140 करोड़ भारतीयों का दिल टूटा है. फाइनल मुकाबला रविवार (20 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी.
Rohit Sharma Mistake in World Cup Final: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अंत भारतीय फैन्स के लिहाज से बेहद दुखद रहा है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार (20 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती थी.
मगर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 240 रन बनाए थे. यहां से कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा समेत कुछ दिग्गजों को लग रहा था कि यह 241 रनों का टारगेट चेज करने में ऑस्ट्रेलिया को पसीना आ सकता है.
शमी-बुमराह ने बनाया था कंगारू बल्लेबाजों पर दबाव
जब कंगारू टीम टारगेट चेज करने उतरी और भारतीय गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद शमी ने थामी तब भी यही बात सही साबित होती दिख रही थी. शमी ने डेविड वॉर्नर को शिकार बनाया. इसके बाद बुमराह ने मिचेल मार्श और स्टीव स्मिथ को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को 47 रनों पर तीसरा झटका दिया था.
यहां तक लग रहा था कि यह मुकाबला भारतीय टीम जीत सकती है. मगर इसके बाद ही कप्तान रोहित शर्मा ने एक ऐसी गलती कर दी, जिसने पारी संभालने की कोशिश कर रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन के ऊपर से सारा दबाव ही हटा दिया.
दरअसल, रोहित ने शमी और बुमराह ने 10 ओवर तक गेंदबाजी कराई. इसके बाद उन्होंने दोनों तरफ से स्पिनर रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को लगा दिया. इस तरह हेड और लाबुशेन ने स्पिनर्स को अच्छी तरह खेला और 16 ओवर तक स्कोर 3 विकेट पर 87 रन पहुंचा दिया. यानी कि इस दौरान इन दोनों कंगारू प्लेयर्स ने अपने ऊपर से दबाव पूरी तरह हटा लिया था.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











