
RJD-JDU को हराकर शंकर सिंह ने दोहराया 19 साल पुराना इतिहास, जानें- कौन हैं रुपौली से जीते निर्दलीय विधायक
AajTak
13 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने 8246 वोटों से जीत दर्ज की. शंकर सिंह को कुल 68070 वोट मिले, जबकि जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल दूसरे स्थान पर रहे. कलाधर मंडल को 59824 वोट मिले, जबकि 30619 वोटों के साथ आरजेडी की बीमा भारती तीसरे स्थान पर रहीं.
बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है. रुपौली सीट से निर्दलीय कैंडिडेट शंकर सिंह ने जीत हासिल की है. उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती और एनडीए कैंडिडेट कलाधर प्रसाद मंडल (जेडीयू) को हराया है. ये वही शंकर सिंह हैं, जिन्होंने साल 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (तब एलजेपी) के टिकट पर रुपौली सीट से जीत हासिल की थी और आरजेडी और एनडीए को शिकस्त दी थी.
बता दें कि इस बार चिराग पासवान ने शंकर सिंह को टिकट नहीं दिया है, इस वजह से उन्होंने बगावत की और निर्दलीय ताल ठोक दी. अपने फैसले को न केवल उन्होंने सही साबित किया, बल्कि 19 साल बाद फिर से इतिहास दोहरा दिया है.
13 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने 8246 वोटों से जीत दर्ज की. शंकर सिंह को कुल 68070 वोट मिले, जबकि जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल दूसरे स्थान पर रहे. कलाधर मंडल को 59824 वोट मिले, जबकि 30619 वोटों के साथ आरजेडी की बीमा भारती तीसरे स्थान पर रहीं.
यह भी पढ़ें: 'INDIA'- 10, BJP- 2... पहाड़ी राज्यों में कांग्रेस का कमाल, बंगाल में ममता का जादू, उपचुनाव में 1 सीट पर निर्दलीय की जीत
निर्दलीय कैंडिडेट ने आरजेडी-जेडीयू को हराया
एक तरफ जहां सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड की अगुवाई वाला एनडीए था, तो दूसरी तरफ आरजेडी की अगुवाई वाला महागठबंधन. लेकिन निर्दलीय शंकर सिंह को कोई हरा नहीं पाया. निर्दलीय होने के बावजूद उन्होंने अच्छे मार्जिन से जेडीयू कैंडिडेट कलाधर मंडल को हरा दिया. वहीं, 5 बार की विधायक बीमा भारती को तीसरे स्थान पर धकेल दिया. आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का समर्थन भी हारने से बचा नहीं पाया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











