
RJD ने पप्पू यादव को बताया BJP और नीतीश का एजेंट, सांठगांठ का पर्दाफाश करने का दावा
AajTak
बिहार में पप्पू यादव की गिरफ़्तारी से मचे सियासी घमासान के बीच जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष का पप्पू यादव को समर्थन मिलते दिख रहा है. वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी ने इस मामले पर अलग रुख़ अख़्तियार करते हुए इसे पप्पू यादव और सरकार की मिलीभगत बताया है.
मधेपुरा से RJD विधायक चंद्रशेखर सिंह और प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने आज पटना में प्रेसवार्ता करते हुए आरोप लगाया कि जिस 32 साल पुराने केस में पप्पू यादव की गिरफ़्तारी हुई है, वो इतने वर्षों से इस केस में फरार थे. राष्ट्रीय जनता दल ने इस चुनाव में RTI के जरिए बिहार सरकार से पूछा था कि क्या पप्पू यादव इस मुकदमे में जमानत पर हैं या फरार? तब नीतीश सरकार ने लिखित में उत्तर दिया था कि पप्पू यादव फरार हैं. लालू जी तेजस्वी जी को धन्यवाद! आप से यही उम्मीद थी। कोरोना काल में सद्बुद्धि मिले! कुर्सी की राजनीति बाद में कर लेंगे। अभी जिंदगियां बचाने के लिए सेवा की सियासत आवश्यक! आरजेडी ने लिखित में मधेपुरा प्रशासन को सारा विवरण भी उपलब्ध कराया, लेकिन नीतीश सरकार ने फ़रार पप्पू यादव को गिरफ़्तार करने की बजाय उसे बिहार में हेलिकॉप्टर से घूमने की इजाज़त दी. RJD का आरोप है कि पप्पू यादव बीजेपी-जेडीयू के समर्थन और प्रायोजन से महागठबंधन के वोटों में बिखराव के लिए उनका उपयोग कर रहे थे. मुख्यमंत्री के भी संज्ञान में यह मामला था क्योंकि सर्वविदित है कि नीतीश कुमार चुनाव में एक हफ़्ते मधेपुरा में रुकते हैं.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








