
Ritika Murder Case: 'रितिका के दोस्त से पैसे लेता था उसका पति', माता-पिता के सनसनीखेज आरोप
AajTak
Ritika Murder Case: आगरा में ब्लॉगर रितिका की हत्या के मामले में उसके माता पिता ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि रितिका का पति हत्यारोपी आकाश और रितिका के साथ रहने वाला उसका दोस्त विपुल आपस मिले हुए हैं. उन्होंने कहा कि आकाश विपुल से पैसे लेता था. पुलिस ने हत्यारोपी आकाश, कुसुम और काजल को जेल भेज दिया है. फिरोजाबाद कि जिस स्कूल में रितिका पढ़ाती थी, उसी स्कूल में विपुल से उसकी मुलाकात हुई थी. शादी के बाद से आकाश रितिका को प्रताड़ित करने लगा था, जिसके बाद वह विपुल के साथ रहने लगी थी. रितिका के माता पिता का आरोप है कि आकाश और उसके बड़े भाई और जीजा ने मिलकर शादी के बाद रितिका का पैर जला दिया था.
Ritika Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में ब्लॉगर रितिका की हत्या उसके पति आकाश ने चौथी मंजिल से फेंककर कर दी. रितिका अपने दोस्त विपुल के साथ रह रही थी. इस घटना में शामिल आरोपी काजल का कहना है कि उसे नहीं मालूम था कि रितिका का पति आकाश उसकी हत्या कर देगा. पुलिस को काजल ने यह भी बताया कि वह आकाश की मुंहबोली बहन है. आकाश ने पत्नी रितिका को मनाकर घर लाने की बात उससे कही थी. इसके लिए साथ चलने के लिए कहा था. आकाश की बात मानकर काजल अपनी सहेली को साथ लेकर रितिका के घर गई थी.
सूत्रों का कहना है कि आकाश गौतम बहुत ही शातिर है. पुलिस की पूछताछ में उसने कई बार बयान बदले हैं. हालांकि आकाश ने पुलिस के सामने रितिका को चार मंजिल से नीचे फेंकने की बात कबूल कर ली है. ब्लॉगर रितिका की हत्या के मामले में उसके माता-पिता ने आगरा आने के बाद नया खुलासा किया है. रितिका की मां का आरोप है कि आकाश और विपुल रितिका की हत्या में मिले हुए थे. उन्होंने कहा कि विपुल से आकाश रुपए लेता था. रितिका ने दो दिन पहले मां मंजू देवी से हुई बातचीत में घर आने की बात कही थी, लेकिन आकाश के डर से घर नहीं गई. आकाश ने रितिका के साथ लव मैरिज की थी.
प्यार के जाल में फंसाने के लिए गाजियाबाद में भी रहा था आकाश
गाजियाबाद की रहने वाली मंजू देवी ने बताया कि उनकी बेटी रितिका की ननिहाल फिरोजाबाद के टूंडला में है. एक बार रितिका अपनी ननिहाल आई थी. वहां घर से कुछ दूरी पर आकाश रहता था. आकाश वहीं से रितिका के पीछे पड़ गया. रितिका को प्यार के जाल में फंसाने के लिए आकाश गाजियाबाद भी रहा. उस दौरान आकाश का मामला गाजियाबाद के विजय नगर पुलिस थाने तक भी पहुंचा था. वहीं से दोनों की शादी की बात आगे बढ़ी थी. आकाश कोई काम नहीं करता था. घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए रितिका स्कूल में नौकरी करने लगी. विपुल इस स्कूल में पार्टनर था. स्कूल से दोनों की जान पहचान हुई और कुछ समय बाद दोनों साथ रहने लगे. पुलिस ने रितिका के पति आकाश गौतम, उसकी मुंहबोली बहन काजल और काजल की सहेली कुसमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
वारदात के बाद आकाश ने बदले थे कपड़े
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आकाश गौतम मुंहबोली बहन काजल और उसकी सहेली कुसुमा को यह कहकर साथ लाया था कि वह पत्नी को लेने जा रहा है. जरूरत पड़ने पर महिला होने के नाते वह उसका सहयोग कर देंगी. काजल और कुसमा को अंदेशा नहीं था कि आकाश, रितिका की हत्या कर देगा. काजल और कुसुमा भले ही आकाश की प्लानिंग से अंजान होने की बात कह रही हैं, लेकिन मौके पर मिले साक्ष्य और पुलिस जांच में यह बात साफ हो गई है कि आकाश पूरी प्लानिंग के साथ अपने दोनों दोस्तों चेतन और अनवर के साथ ओम श्री अपार्टमेंट पहुंचा था. आकाश के पास एक बैग भी था. वारदात के बाद आकाश की कपड़े बदलने की बात भी सामने आई है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







