
Rishabh Pant On Rohit Sharma: किसका कमरा रहता है सबसे बिगड़ा हुआ? ऋषभ पंत ने खोली कप्तान रोहित शर्मा की 'पोल'
AajTak
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने मज़ेदार अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं. ऋषभ पंत ने अब टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर उन्होंने एक खुलासा भी किया है.
Rishabh Pant On Rohit Sharma: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है. टीम इंडिया की पहले बैटिंग है, खास बात ये है कि कप्तान रोहित शर्मा के साथ इस मैच में ऋषभ पंत ओपनिंग करने उतरे, इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया. लेकिन मैच से पहले ऋषभ पंत ने रोहित शर्मा की खिंचाई भी की. स्टार स्पोर्ट्स पर ऋषभ पंत का एक कैंडिड इंटरव्यू दिखाया गया, जिसमें ऋषभ पंत अपनी टीम के साथियों को लेकर कुछ सवालों के जवाब दे रहे थे. इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि टीम में किसका कमरा सबसे गंदा रहता है, तब पंत ने कप्तान रोहित शर्मा का नाम लिया. ऋषभ पंत ने एक खुलासा करते हुए कहा कि रोहित शर्मा ने एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने फैला कमरा दिखाते हुए कहा था कि ये ऋषभ पंत का रूम है. लेकिन वो मेरा नहीं, रोहित भैया का ही रूम था और बदनाम मैं हो गया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









