
Rishabh Pant: 24 साल के पंत की अगुवाई में दिल्ली का कमाल, भविष्य का लीडर हो रहा तैयार?
AajTak
ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन किया और क्वालिफायर तक जगह बनाई. कम उम्र में ऋषभ पंत के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी, वह इसमें पास होते दिख रहे हैं तो भविष्य की उम्मीदें भी बढ़ी हैं.
Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग की भले ही कितनी भी आलोचना की जाती हो, लेकिन इस मंच ने देश के युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मौका तैयार किया है. वो चाहे किसी गरीब घर या छोटे शहर से आने वाले लड़के को अचानक बड़ा मंच मिल जाना हो या फिर किसी अच्छे खिलाड़ी को बड़े प्रेशर में तपाकर बेहतरीन खिलाड़ी बनाना हो. इस बार भी आईपीएल ने एक बड़ा काम किया, टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के अंदर छिपे एक लीडर को सभी के सामने लाकर. आईपीएल 2021 की शुरुआत से पहले जब श्रेयस अय्यर को चोट लगी, तब दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को कप्तान बना दिया. आईपीएल में ब्रेक हुआ, बाद में श्रेयस अय्यर भी लौट आए लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पर ही भरोसा जताया. 24 साल के ऋषभ पंत दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग में एक ऐसी टीम की कप्तानी कर रहे थे, जो पिछले 13 साल से कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी. ऐसे में उनके सामने पहले से ही काफी चुनौतियां थीं, इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की टीम क्वालिफायर-1 तक पहुंच पाई. इतना ही नहीं दिल्ली कैपिटल्स ने प्वाइंट टेबल पर टॉप भी किया. दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोटिंग अपने वक्त या क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक रहे हैं, ऐसे में उनकी कोचिंग में ऋषभ पंत का कप्तानी के गुर सिखना सुखद ही रहा. पूरे आईपीएल के दौरान कई ऐसे मौके आए जहां पर ऋषभ ने सही वक्त पर रिव्यू लिया, किसी बॉलर को ऐन मौके पर चेंज किया, बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया, कई बार फैसले सही साबित हुए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









