
Rheumatoid Arthritis: क्या होती है रूमेटाइड अर्थराइटिस, जानें इसके लक्षण और इलाज
AajTak
रूमेटाइड अर्थराइटिस यानी गठिया के मरीजों को घुटनों, एड़ियों, पीठ, कलाई या गर्दन के जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है. ये बीमारी ज्यादातर बुजुर्गों में देखी जाती है. लेकिन खराब लाइफस्टाइल की वजह से युवा वर्ग भी इसकी चपेट में आ रहे है. रूमेटाइड अर्थराइटिस सिर्फ जोड़ों के दर्द तक ही सीमित नहीं है. अगर समय पर इसका इलाज ना कराया जाए तो ये न केवल जोड़ों और हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि आंखों, त्वचा और फेफड़ों जैसे कई अंगों को भी प्रभावित कर सकता है.
रूमेटाइड अर्थराइटिस यानी गठिया के मरीजों को घुटनों, एड़ियों, पीठ, कलाई या गर्दन के जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है. ये बीमारी ज्यादातर बुजुर्गों में देखी जाती है. लेकिन खराब लाइफस्टाइल की वजह से युवा वर्ग भी इसकी चपेट में आ रहे है. रूमेटाइड अर्थराइटिस सिर्फ जोड़ों के दर्द तक ही सीमित नहीं है. अगर समय पर इसका इलाज ना कराया जाए तो ये न केवल जोड़ों और हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि आंखों, त्वचा और फेफड़ों जैसे कई अंगों को भी प्रभावित कर सकता है. रूमेटाइड अर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है जो जोड़ों में दर्द, सूजन और जकड़न का कारण बनती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह एक ऑटोइम्यून डिजीज है जिसमें शरीर की इम्यूनिटी स्वस्थ कोशिकाओं को ही नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती है. आइए जानते हैं रूमेटाइड अर्थराइटिस के लक्षणों और उपचार से जुड़े कई ऐसे ऐसे तथ्य जो इस बीमारी को बेहतर तरीके से समझने में मदद करेंगे. रूमेटाइड अर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून बीमारी है. एक तरफ आपका इम्यून सिस्टम शरीर को किसी भी बैक्टीरिया और वायरस के इंफेक्शन से बचाता है. लेकिन एक ऑटोइम्यून बीमारी में, इम्यून सिस्टम शरीर के स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगता है. इससे शरीर के अंगों में बहुत ज्यादा सूजन पैदा हो जाती है जो जोड़ों में दर्द और सूजन का कारण बनती है. अगर सूजन लंबे समय तक बनी रहती है, तो इससे जोड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है. ये क्षति आमतौर पर एक बार होने के बाद पलटी नहीं जा सकती है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











