
Revolt RV1: रिवोल्ट ने लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, 499 रुपये में बुकिंग शुरू
AajTak
Revolt Motors ने कम्यूटर सेग्मेंट में एंट्री करते हुए अपनी नई बाइक्स RV1 और RV1+ को लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक बाइक किसी भी पेट्रोल मॉडल की तुलना में तकरीबन तीन गुना किफायती है. इसकी शुरुआती कीमत 84,990 रुपये है.
देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रिवोल्ट मोटर्स ने कम्यूटर सेगमेंट में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV1 को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया है. ये बाइक कुल दो वेरिएंट्स में पेश की गई है. इसके बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 84,990 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
भारत में बिकने वाले सभी दोपहिया वाहनों में मोटरसाइकिलों की हिस्सेदारी 70% है और कम्यूटर सेगमेंट में सालाना 80 लाख से ज़्यादा यूनिट्स वाहनों की बिक्री होती है. ऐसे में RV1 के साथ रिवोल्ट मोटर्स ने एक बड़े सेग्मेंट में एंट्री की है. ये कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती बाइक है. कंपनी इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी है. इसे ग्राहक कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप से महज 499 रुपये में बुक कर सकते हैं.
वेरिएंट्स और कीमत:
RV1, अपने प्रीमियम वैरिएंट RV1+ के साथ चार रंगों में उपलब्ध है, जिसकी शुरूआती कीमत RV1 के लिए 84,990 रुपये और RV1+ के लिए 99,990 रखी गई है. दोनों वेरिएंट्स मूल रूप से आरवी सीरीज पर ही बेस्ड हैं और इनके लुक और डिज़ाइन में मामूली अंतर है. लेकिन इनके बैटरी पैक और रेंज में बड़ा अंतर देखने को मिलता है.
लुक और डिज़ाइन:
इस बाइक का लुक और डिज़ाइन काफी हद तक कंपनी के पिछले RV300 मॉडल से मिलता जुलता है. हालांकि इसमें राउंड-शेप का LED हेडलाइट दिया गया है. इसके अलावा LED का इस्तेमाल इंडिकेटर्स और लाइसेंस प्लेट में भी किया गया है. चौड़े टायर, डुअल-डिस्क ब्रेक, पोर्टेबल वॉटर प्रूफ बैटरी, LCD डिस्प्ले, रिवर्स मोड इस बाइक को और बेहतर बनाते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












