
Review: कई मौकों पर थमा ये 'तूफान', प्रिडिक्टेबल कहानी की मजबूत कड़ी फरहान
AajTak
Toofan Review: फिल्म को लेकर जितना विवाद रहा, शायद ये रिलीज से पहले ही नॉकआउट हो जाती. लेकिन ये तूफान अब अमेजन प्राइम पर चल पड़ा है. सही मायनों में तूफान है या फिर सिर्फ एक हवा का झोंका....ये हम बता देते हैं
गरीबी...स्ट्रगल...ट्रेनिंग और फिर एक चैंपियन. कोई भी बॉलीवुड की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म उठा लीजिए, दो घंटे में आपको अंतरराष्ट्रीय स्तर का बेहतरीन खिलाड़ी तैयार मिल जाएगा. ये एक सेट फॉर्मूला है जिस पर कई सालों से बॉलीवुड चल रहा है. अब राकेश ओम प्रकाश मेहरा भी एक बड़ा 'तूफान' लाए हैं. बॉक्सिंग की कहानी है और फरहान अख्तर को कास्ट कर लिया है. फिल्म को लेकर जितना विवाद रहा, शायद ये रिलीज से पहले ही नॉकआउट हो जाती. लेकिन ये तूफान अब अमेजन प्राइम पर चल पड़ा है. सही मायनों में तूफान है या फिर सिर्फ एक हवा का झोंका...ये हम बता देते हैं.More Related News













