
Republic Day Parade में जलवा दिखाएंगे राफेल समेत 75 लड़ाकू विमान! देखें तैयारी
AajTak
Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड के लिए राजपथ पूरी तरह तैयार है. 26 जनवरी को होने वाली परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल राजपथ पर की गई. इस परेड को ठीक उसी तरह किया गया जो आप 26 जनवरी को देखने वाले हैं. ये भारत के शौर्य और संस्कृति का ऐसा संगम हैं जिसे देखकर हर हिंदुस्तानी के मन में देश प्रेम की भावना बढ़ जाती है. इस बार गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन इसलिए भी बेहद खास होने वाला है क्योंकि 26 जनवरी को आसमान में 75 लड़ाकू विमान उड़ान भरेंगे. ये राजपथ पर होने वाला अब तक का सबसे भव्य फ्लाईपास्ट होगा. देखें वीडियो.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










