
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस परेड में नहीं दिखेगी दिल्ली की झांकी, जानें क्या है इसकी वजह
AajTak
इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड में दिल्ली की झांकी को केंद्र सरकार द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया है. दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा मंत्री का सौरभ भारद्वाज का कहना है कि पिछले 3 साल से केंद्र सरकार 26 जनवरी को होने वाली झांकी परेड में दिल्ली की झांकियों के संबंध में दिए जाने वाले प्रस्ताव को ठुकरा रही है.
देश में हर साल गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राज्यों की झांकियां निकाली जाती हैं. लेकिन इस बार भी दिल्ली की झांकी को केंद्र सरकार द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया है. दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा मंत्री का सौरभ भारद्वाज का कहना है कि पिछले 3 साल से केंद्र सरकार 26 जनवरी को होने वाली झांकी परेड में दिल्ली की झांकियों के संबंध में दिए जाने वाले प्रस्ताव को ठुकरा रही है. उन्होंने बताया कि दिल्ली इस देश की राजधानी है और ये सभी झांकियां दिल्ली में ही निकाली जाती हैं, लेकिन बड़े आश्चर्य की बात है कि दिल्ली की झांकियों को ही 26 जनवरी की परेड में पिछले 3 साल से जगह नहीं दी जा रही है. आखिरी बार साल 2021 में दिल्ली की झांकी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनी थी.
दिल्ली की झांकी हुई रिजेक्ट दिल्ली सरकार के मंत्री ने बताया कि साल 2022 में हमनें रिजॉल्व-75 नामक विषय पर अपना प्रस्ताव दिया था. वहीं, साल 2023 में हमनें नारी शक्ति विषय पर अपना प्रस्ताव दिया था और इस साल की परेड के लिए हमनें विकसित भारत नामक विषय पर अपना प्रस्ताव दिया था. लेकिन लगातार 3 सालों से केंद्र सरकार दिल्ली की झांकी के प्रस्तावों को ठुकरा रही है.
सौरभ भरद्वाज का कहना है कि केंद्र सरकार झांकियों के विषय में दोहरा चरित्र अपना रही है. एक तरफ तो भाजपा नेता कहते हैं कि विषय के आधार पर राज्यों की झांकी का चयन होगा, लेकिन जब हम उनके दिए गए विषय के अनुसार अपनी झांकी का प्रस्ताव लेकर जाते हैं तो वो उसे रिजेक्ट कर देते हैं.
वहीं, अगर केंद्र सरकार द्वारा इन झांकियां में कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए जाते हैं तो हम केंद्र सरकार के आदेश अनुसार वह परिवर्तन भी कर लेते हैं, तो फिर किस आधार पर भाजपा के नेता इस बात को कह रहे हैं कि झांकियों की स्वीकृति तो उसके विषय पर निर्भर करती है.
किस थीम पर थी दिल्ली की झांकी? मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि ये बड़ा ही दुखद है कि केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए विषय पर झांकी का प्रस्ताव तैयार करने और केंद्र सरकार द्वारा सुझाए गए बदलाव को स्वीकृत करने के बावजूद भी दिल्ली सरकार की झांकियों को दिल्ली में होने वाली 26 जनवरी की परेड में शामिल होने का मौका नहीं दिया गया.
साल 2024 में होने वाली 26 जनवरी की परेड के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए विषय "विकसित भारत" के संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपने प्रस्ताव में दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था, मोहल्ला क्लीनिक और बेहतर शिक्षा प्रणाली के लिए दिल्ली के स्कूलों को रखा था, लेकिन उसके बावजूद भी केंद्र सरकार ने दिल्ली की तरफ से झांकी के लिए दिए गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








