
Reliance Jio ने दिया ग्राहकों को झटका! बंद किया अपना सबसे सस्ता 1 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
AajTak
भारत का नंबर वन टेलीकॉम ऑपरेटर Reliance Jio ने अपने कस्टमर्स को झटका दिया है. इसने अपने 1 रुपये वाले प्रीपेड प्लान (prepaid plan) पूरी तरह से बंद कर दिया है. ये रिचार्ज प्लान अब ऐप या कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है.
भारत के टेलीकॉम ऑपरेटर Reliance Jio ने अपने कस्टमर्स को झटका दिया है. इसने अपने 1 रुपये वाले प्रीपेड प्लान (prepaid plan) पूरी तरह से बंद कर दिया है. ये रिचार्ज प्लान अब ऐप या कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है.
इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने 1 रुपये वाला प्लान सेलेक्टेड कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया था. इसको लेकर काफी हाइप भी बना था. इस प्लान में 100MB डेटा 30 दिन के लिए दिया जाता था. इससे कस्टमर्स 1GB डेटा को काफी 15 रुपये के प्लान के मुकाबले सस्ते में ले सकते थे.
हालांकि, इस प्लान में अगले दिन ही बदलाव किया गया. 1 रुपये वाले प्लान में कंपनी 100MB की जगह 10MB डेटा देने लगी. इस प्रीपेड की वैलिडिटी को भी 30 दिन से कम करके 1 दिन कर दिया गया. अब ये प्लान पूरी तरह से बंद हो चुका है.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












