
Reliance AGM 2024 : मुकेश अंबानी ने लॉन्च किया Jio AI Cloud, फ्री मिलेगा 100GB डेटा, ये है वेलकम ऑफर
AajTak
Reliance AGM 2024 की शुरुआत रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमेन मुकेश अंबानी ने की. इस दौरान Jio AI Cloud को लॉन्च किया है, जहां यूजर्स अपने डेटा आदि अपलोड कर सकेंगे. इसमें फोटोज, वीडियो, डॉक्यूमेंट आदि को स्टोर किया जा सकेगा. यह किफायदी दाम में मिलेगा. इसके अलावा AI Teacher और AI Doctor आदि से पर्दा उठाया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Reliance AGM 2024 की शुरुआत रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमेन मुकेश अंबानी ने की. इस दौरान Jio AI Cloud को लॉन्च किया है, जहां यूजर्स अपने डेटा आदि अपलोड कर सकेंगे. इसमें फोटोज, वीडियो, डॉक्यूमेंट आदि को स्टोर किया जा सकेगा. यह किफायदी दाम में मिलेगा.
मुकेश अंबानी ने बताया कि Jio AI Cloud पर वेलकम ऑफर की शुरुआत दीवाली से होने जा रही है, जिसके तहत Jio यूजर्स को 100GB Free Cloud स्टोरेज मिलेगी. इसकी मदद से हर एक भारतीय को हर एक डिवाइस पर AI सर्विस और क्लाउड स्टोरेज की सुविधा मिल सकेगी. कंपनी के मुताबिक, यह एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म है.
मुकेश अंबानी ने बताया कि उनका मकसद AI को हर एक भारतीय तक पहुंचाना है, फिर चाहे वह किसी भी आय वर्ग है. वह हर एक शख्स तक AI और उसकी खूबियों को पहुंचाना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी के कनेक्टेड इंटेलीजेंस का इस्तेमाल हर कोई कर सकेगा, जिसमें AI सर्विस और क्लाउड स्टोरेज आदि शामिल है.
यह भी पढ़ें: Jio का नया प्लान लॉन्च, एक रिचार्ज में मिलेगा 12 OTT का एक्सेस
मुकेश अंबानी ने इसके अलावा अन्य AI सर्विस के बारे में भी बताया, जिसमें AI Doctor और AI Teacher हैं. इनकी मदद से बहुत से लोगों को फायदा हो रहा है, खासकर उन इलाकों में जहां आसानी से सर्विस आदि को पहुंचाया नहीं जा सकता है. AI Teacher का फायदा कई लोग अपनी एजुकेशन में कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज, 3 महीने तक मिलेगी अनलिमिटेड कॉल, डेटा और काफी कुछ

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












