
Reliance AGM 2022: मुकेश अंबानी ने किया Jio 5G का ऐलान, जानें कब मिलेगी सर्विस
AajTak
Reliance AGM 2022: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने आज अपनी सालाना आम बैठक (Annual General Meeting) आयोजित की है. कंपनी की 45वीं सलाना आम बैठक को मुकेश अंबानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. इसमें Jio 5G को पेश किया गया.
Reliance AGM 2022: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने आज अपनी सालाना आम बैठक (Annual General Meeting) आयोजित की है. कंपनी की 45वीं सलाना आम बैठक को मुकेश अंबानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. इसमें Jio 5G को पेश किया गया.
उन्होंने कहा कि Broadband स्पीड होगी पहले से फ़ास्ट होगी. Jio 5G फिक्स्ड ब्रॉडबैंड लाइन का ऐलान. कंपनी ने कहा है कि कम कीमत पर 5G ब्रॉडबैंड सर्विस दी जाएगी. इसके साथ ही कनेक्टेड सल्यूशन भी दिया जाएगा. कंपनी ने कहा है कि इसके जरिए 100 मिलियन घरों को कनेक्ट किया जा सकेगा.
उन्होंने आगे कहा कि ये दुनिया का सबसे एडवांस 5G टेक्नोलॉजी होगी. ये SA टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगी. Jio ने कहा है कि कंपनी लेटेस्ट वर्जन 5G सर्विस ले कर आएगी जो स्टैंडअलोन होगा. अंबानी ने कहा है कि दूसरी कंपनियाँ पुराने सल्यूशन को यूज करके 5G लॉन्च करेंगी, जबकि Jio स्टैंडअलोन 5G सर्विस का इस्तेमाल करेगा.
मेट्रो सिटी से शुरुआत
इस 5G नेटवर्क के लिए 2 लाख करोड़ रुपये कंपनी खर्च करेगी. दिवाली के समय Jio 5G को लॉन्च किया जाएगा. इस सर्विस को सबसे पहले मेट्रो सिटी में लॉन्च किया जाएगा. साल 2023 के दिसंबर तक कंपनी हर शहर में Jio 5G लॉन्च कर देगी. कंपनी अपनी वायर और वायरलेस सर्विस यूज करके पूरे देश में 5G डिप्लॉय करेगी.
कंपनी प्राइवेट इंटरप्राइजेज के लिए प्राइवेट नेटवर्क सर्विस भी देगी. Jio की 5G सर्विस रोलआउट का प्लान दुनिया में सबसे फास्ट है. इस मौके पर आकाश अंबानी ने बताया कि लोगों का एक्सपीरिएंस इससे काफी बदल जाएगा. Jio की 5G सर्विस से गेमिंग से लेकर वीडियो स्ट्रीम करने तक का अंदाज बदल जाएगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









