
REET परीक्षा का टाइम टेबल जारी, इस बार ऐसे होगी पेपर्स की सिक्योरिटी
AajTak
REET 2024 Exam Time Table: राजस्थान की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा कही जाने वाली REET 2024 का टाइम टेबल जारी हो गया है. इस बार पेपर लीक से बचने के लिए सिक्योरिटी के खास इंतजाम किए गए हैं.
राजस्थान की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा यानी रीट 2024 (REET 2024) परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में होगा. परीक्षा में 14 लाख से ज़्यादा परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे. इस बार पेपर लीक जैसी घटनाओं से बचने के लिए पेपर सिक्योरिटी के खास इंतजाम किए गए हैं. छात्रों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि सरकारी स्कूलों के अलावा निजी स्कूलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर को इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है. साथ ही राजस्थान के 41 जिला कलेक्टरों को प्राइवेट स्कूल कॉलेजों में सेंटर बनाए जाने को लेकर पत्र भी लिखा गया है. बता दें कि इससे पहले पेपर लीक के बाद सरकार ने तय किया था कि प्राइवेट स्कूल कॉलेजों में सेंटर नहीं बनाए जाएंगे. राजस्थान सरकार का कहना है कि पहली बार परीक्षा केंद्रों पर CCTV लगेंगे सभी परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक और फ़ेसरिकॉग्नाईजेशन की भी व्यवस्था की जाएगी.
कितने परीक्षार्थी होंगे शामिल?
परीक्षा में कुल 14 लाख 29 हजार 172 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिसमें प्रथम लेवल में 3 लाख 46 हजार 444 और 9 लाख 68 हजार 74 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. 27 फरवरी को प्रथम लेवल की परीक्षा सुबह 10 से लेकर दोपहर 12.30 बजे और और द्वितीय लेवल की परीक्षा 3 बजे शाम से लेकर 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. 28 फरवरी को केवल प्रथम लेवल की सुबह की पारी में 10 बजे से 12.30 बजे तक होगी.
पेपर्स की होगी खास सिक्योरिटी
- शिक्षा विभाग के अनुसार शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए प्राइवेट स्कूल और कॉलेज में सेंटर बनाए जाने का फैसला किया गया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












