
Redmi Note 13 Pro+ 5G Review: बेहतरीन डिजाइन और परफॉर्मेंस, लेकिन नहीं दिखता 200MP कैमरे का दमखम
AajTak
Redmi Note 13 Pro+ 5G Review: शाओमी ने अपनी Redmi Note सीरीज के नए प्लेयर्स को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने तीन फोन्स- Note 13, Note 13 Pro और Note 13 Pro+ लॉन्च किए हैं. हम पिछले कुछ वक्त से सीरीज का प्लस वर्जन यानी Redmi Note 13 Pro+ यूज कर रहे हैं. आइए जानते हैं क्या आपको ये फोन खरीदना चाहिए या नहीं.
मिड रेंज स्मार्टफोन मार्केट में कभी Xiaomi का राज हुआ करता था. वजह थी ब्रांड की Redmi Note सीरीज. हालांकि, वक्त के साथ ब्रांड की इस सीरीज ने अपनी चमक खो दी. अब Xiaomi ने एक बार फिर Redmi Note को लॉन्च किया है. हम बात कर रहे हैं Redmi Note 13 सीरीज की, जिसमें ब्रांड ने तीन फोन्स को जोड़ा है.
पिछले कुछ वक्त से हम इस सीरीज के टॉप स्मार्टफोन यानी Redmi Note 13 Pro+ को यूज कर रहे हैं. ये फोन 200MP कैमरा के साथ आता है. इसमें कंपनी ने कई टॉप नॉच फीचर्स जोड़े हैं, जो पुरानी Note सीरीज में देखने को नहीं मिलते थे. इस रिव्यू में हम यही जानेंगे कि क्या कंपनी वापसी की अपनी कोशिश में कामयाब रही है.
डिस्प्ले- 6.67-inch की AMOLED स्क्रीन प्रोसेसर- MediaTek Dimensity 7200-Ultra कैमरा- 200MP + 8MP + 2MP रियर, 16MP फ्रंट बैटरी- 5000mAh बैटरी, 120W बैटरी OS वर्जन- Android 13 बेस्ड MIUI 14
Redmi का ये फोन आकर्षक डिजाइन के साथ आता है और मॉडर्न आर्ट से इंस्पायर्ड है. कंपनी ने इस बार डिजाइन पर अच्छा काम किया है. हालांकि, इंडस्ट्री के हिसाब से ये डिजाइन नया नहीं है. पहले भी कुछ ब्रांड्स के फोन्स में इस तरह का डिजाइन देखने को मिल चुका है. इसमें रियर साइड पैनल में लेदर फिनिश दी गई है.
हालांकि, वीगन लेदर ऑप्शन सिर्फ पर्पल कलर में मिलता है. इसके अलावा हैंडसेट वाइट और ब्लैक कलर में भी आता है. स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है. स्मार्टफोन हैंडी है और इसे एक हाथ से भी यूज किया जा सकता है. डिजाइन के मामले में फोन से कोई शिकायत नहीं है.
यह भी पढ़ें: Xiaomi 14 Ultra हुआ भारत में लॉन्च, ₹1 लाख है कीमत

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












