
Redmi 12 भारत में इस दिन हो रहा लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे किलर फीचर्स
AajTak
Redmi का भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है, जिसका नाम Redmi 12 होगा. यह जानकारी रेडमी इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट ने शेयर की है. रेडमी इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर रेडमी 12 को क्रिस्टल ग्लास डिजाइन शोकेश किया है. इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी दी है. आइए जानते हैं इस फोन के बारे में.
Redmi का भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है, जिसका नाम Redmi 12 होगा. यह जानकारी रेडमी इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट ने शेयर की है. इसकी जानकारी यह मोबाइल बीते महीने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है.
रेडमी इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर रेडमी 12 को क्रिस्टल ग्लास डिजाइन में पेश किया है. इसके साथ ही पोस्टर में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी को दिखाया है. इसमें स्मार्टफोन काफी आकर्षक लुक में नजर आया है. पोस्टर में बताया है कि यह फोन 1 अगस्त को दस्तक देगा.
You asked and here it is, #XiaomiFans! Introducing the perfect blend of beauty & innovation, #𝐑𝐞𝐝𝐦𝐢𝟏𝟐 with 𝒄𝒓𝒚𝒔𝒕𝒂𝒍 𝒈𝒍𝒂𝒔𝒔 𝒅𝒆𝒔𝒊𝒈𝒏 and our style icon @DishPatani. Launching on 1st August. Get notified: https://t.co/Nma0jKE9Ye pic.twitter.com/7bAuQ4dAW7
Redmi 12 की एक माइक्रोसाइट तैयार की है, जिसमें फोन के डिजाइन को काफी क्लोजली दिखाया है. आने वाले दिनों में इसके स्पेसिफिकेशन से भी खुलासा किया जाएगा. हालांकि यह ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुका है, जिसमें स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाया जा चुका है. अब ग्लोबल मार्केट और भारतीय मार्केट में आने वाले फोन के स्पेसिफिकेशन एक जैसा होंगे या नहीं, उसके बारे में अभी कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है.
Redmi 12 के ग्लोबल वेरिएंट में 6.79 Inch का डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट्स 90Hz का है. यह फोन 198.5 ग्राम वजनी है. इस फोन में 1080 x 2460 (FHD+) रेजोल्यूशन दिया है. इसमें 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












