
Redmi 10A Review: सिर्फ बैटरी दमदार, फोन में शाओमी वाली बात नहीं
AajTak
Redmi 10A Review: रेडमी ने पिछले महीने एक एंट्री लेवल डिवाइस लॉन्च किया है. अगर आपका भी बजट 10 हजार रुपये से कम है, तो यह फोन आपकी विश लिस्ट में शामिल हो सकता है. आइए जानते हैं क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए?
एंट्री लेवल सेगमेंट में रेडमी ने अपना नया फोन Redmi 10A पिछले महीने लॉन्च किया है. चीनी ब्रांड ने इस डिवाइस में कम कीमत में बड़ा डिस्प्ले और बैटरी दी है. 10 हजार रुपये से कम बजट में आने वाला यह फोन उन यूजर्स को फोकस में रखता है, जिनकी जरूरत महज मीडिया कंजम्प्शन के लिए एक स्मार्टफोन की है.
रेडमी का यह स्मार्टफोन दो कॉन्फिग्रेशन में आता है. हम इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट का Sea Blue कलर वेरिएंट पिछले कुछ दिनों से इस्तेमाल कर रहे हैं. आइए जानते हैं इसकी अच्छी-बुरी बातें.
Redmi 10A बेहद सिंपल डिजाइन लैंवेज वाला फोन है. इसका रियर पैनल छवाले से भरा है. हैंडसेट सिंगल रियर कैमरा के साथ आता है, लेकिन दूर से देखने में यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगता है. इतना ही नहीं कैमरा बंप के साथ एक पोर्शन फिंगरप्रिंट सेंसर तक फैला हुआ है, जो कंफ्यूज करने के अवाला कुछ और नहीं करता है.
रियर साइड में सिंगल कैमरा के साथ LED फ्लैश और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. राइट साइड में आपको पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मिलेंगे. वहीं लेफ्ट में हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है. ऊपर की ओर 3.5mm ऑडियो जैक मिलता है. नीचे की ओर कंपनी ने USB टाइप-बी पोर्ट, सिंगल स्पीकर ग्रील और माइक्रोफोन मिलता है.
स्मार्टफोन का डिजाइन भले ही धोखा लगता है, लेकिन इसकी बिल्ड क्लालिटी एक अलग तरीके का कॉन्फिडेंस देती है. इसमें प्लास्टिक बैक पैनल दिया गया है, जो हल्के टेक्स्चर फिनिश के साथ आता है. फ्रंट में नॉच वाला डिस्प्ले मिलता है. फोन का वजन लगभग 200 ग्राम है, लेकिन इसकी हैंडलिंग अच्छी है.
फिंगरप्रिंट सेंसर यूज करने में काफी दिक्कत होती है और इसकी वजह Redmi 10A का डिजाइन है. इसका डिस्प्ले काफी बड़ा लगता है. सिंगल हैंड से इसे यूज करना मुश्किल है. कुल मिलाकर कंपनी इसके डिजाइन को बेहतर कर सकती थी. इसका डिजाइन हमें बिलकुल भी पसंद नहीं आया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










