
Redmi का सस्ता स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
AajTak
Redmi Note 11SE को लॉन्च कर दिया गया है. ये कंपनी का अफोर्डेबल फोन है. इसे अभी भारत में पेश नहीं किया गया है. हालांकि, माना जा रहा है कि जल्द इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा.
Xiaomi ने अपने एक इवेंट में कई स्मार्टफोन्स को पेश किया है. इसने Redmi Note 11 सीरीज में एक नया फोन लॉन्च किया है. कंपनी ने नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन का नाम Redmi Note 11SE रखा है. इसे फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है.
ये अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और MediaTek प्रोसेसर के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है. ये फोन Android 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.
ये भी पढ़ें:- 5G को लेकर जल्द होगा बड़ा ऐलान, अगले महीने शुरू होगी नीलामी? क्या है सरकार का प्लान
Redmi Note 11SE की कीमत
Redmi Note 11SE को 999 युआन (लगभग 11,640 रुपये) में पेश किया गया है. इस स्मार्टफोन को शेडो ब्लैक और डीप ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इस स्मार्टफोन को चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है. इसे ग्लोबल लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है.
Redmi Note 11SE के स्पेसिफिकेशन्स

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












