
Realme Narzo 50 5G सीरीज लॉन्च, 48MP कैमरा के साथ 5000mAh बैटरी, पहली सेल में मिलेगा डिस्काउंट
AajTak
Realme Narzo 50 5G Price In India: अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में रियलमी ने दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. कंपनी ने दोनों ही फोन्स को दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है. पहली सेल में दोनों हैंडसेट 2000 रुपये के डिस्काउंट पर मिलेंगे. आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स.
रियलमी ने दो नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने Realme Narzo 50 5G और Narzo 5G Pro 5G लॉन्च किए हैं. दोनों ही अफोर्डेबल 5G हैंडसेट सेगमेंट का हिस्सा हैं. 5G सपोर्ट के साथ ही इन स्मार्टफोन में दमदार बैटरी और कैमरा भी दिया गया है. आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स.
रियलमी का यह फोन तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च हुआ है. हैंडसेट के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है. वहीं इसका 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में आता है, जबकि 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है.
इसकी पहली सेल रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर होगी. फोन को आप 24 मई की दोपहर 12 बजे खरीद पाएंगे. इस पर 2000 रुपये का डिस्काउंट HDFC Bank कार्ड पर मिलेगा.
इस सीरीज का प्रो वेरिएंट यानी Realme Narzo 50 Pro 5G दो कॉन्फिग्रेशन में आता है. फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है, जबकि इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 23,999 रुपये में आता है.
हैंडसेट दो कलर- हाइपर ब्लू और हाइपर ब्लैक में आता है. इसकी पहली सेल 26 मई को होगी, जिसमें आपको 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. इस फोन को भी आप रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon से खरीद सकते हैं.
Realme Narzo 50 5G में आपको 6.6-inch का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. फोन में MediaTek Dimensity 810 5G प्रोसेसर और 6GB तक RAM का ऑप्शन मिलता है. हैंडसेट में 128GB का स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से एक्सपैंड कर सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












