
Realme GT Neo 3 Review: मिनटों में चार्ज होता है फोन, फ्लैगशिप किलर वाली है परफॉर्मेंस
AajTak
Realme GT Neo 3 Review: कम कीमत में अगर फ्लैगशिप लेवल के फीचर मिल जाएं, तो कौन नहीं खरीदना चाहेगा? रियलमी का यह फोन भी लगभग ऐसे ही फीचर्स के साथ आता है. ऑन पेपर दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आने वाला यह फोन रियल लाइफ में कितना दमदार है, इस रिव्यू में जानेंगे.
रियलमी का GT लाइनअप ब्रांड की प्रीमियम रेंज है, जिसमें आपको फ्लैगशिप फीचर्स अफोर्डेबल प्राइस रेंज में मिलते हैं. GT के नाम से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ब्रांड अपनी इस सीरीज में स्पीड पर फोकस करता है. कंपनी ने हाल में Realme GT Neo 3 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है.
हैंडलेट ना सिर्फ प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है, बल्कि इसकी कीमत इसे एक कॉम्पिटेटिव फोन बनाती है. पिछले कुछ दिनों से हम रियलमी के इस डिवाइस को यूज कर रहे हैं. यह स्मार्टफोन पहली नजर में अपने डिजाइन से लोगों का ध्यान खींचता है और दूसरी बार में यूजर एक्सपीरियंस आपको इससे जोड़े रखता है.
वैसे तो यह कंपनी का फ्लैगशिप प्रोडक्ट नहीं है, लेकिन अपर-मिड रेंज में एक बेहतरीन ऑप्शन जरूर है. हम इसके 150W चार्जिंग और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन वाले Nitro Blue कलर वेरिएंट को यूज कर रहे हैं. आइए जानते हैं कैसा है इस फोन का यूजिंग एक्सपीरियंस.
फोन का डिजाइन देखकर आप इसे कुछ दिनों पहले लॉन्च हुए OnePlus 10R से कनेक्ट कर सकते हैं. दरअसल, दोनों ही स्मार्टफोन लगभग एक जैसे लुक के साथ आते हैं. फोन पॉलिकार्बोनेट बैक पैनल के साथ आता है, जो अच्छी क्वालिटी का है. कई बार उंगलियों के निशान इस पर जरूर छूट जाते हैं, उसकी वजह फोन का नाइट्रो ब्लूट कलर है.
डिजाइन की बात करें तो इसमें राइट साइड में पावर बटन और लेफ्ट साइड में आपको वॉल्यूम रॉकर मिलते हैं. कंपनी को बटन की क्वालिटी और फिटिंग पर काम करना चाहिए. इसमें डुअल स्पीकर मिलता है. स्मार्टफोन का वजन लगभग 188g है और इन-हैंड फील कमाल का है.
फोन को यूज करते वक्त कभी भी इसके वजन का एहसास नहीं होता है. कंपनी ने इस डिवाइस में बेहतरीन वेटबैलेंस का एग्जांपल दिया है. फोन सिंगल हैंड से यूज किया जा सकता है. ग्लॉसी फिनिश होने की वजह से कई बार स्लिप होने का डर जरूर रहता है. कुल मिलाकर स्मार्टफोन डिजाइन के मामले में अच्छा है. वॉइट कलर स्ट्रीप वाला Nitro Blue वेरिएंट बहुत भड़कीला लगता है, जो कई लोगों को पसंद नहीं आता है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











