
Realme GT Master Edition पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट, जानें पूरी डील
AajTak
Realme GT Master Edition को भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था. इस पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. आइए जानते हैं इस पर डिस्काउंट का फायदा कैसे लिया जा सकता है.
Realme GT Master Edition को भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था. इसे Realme GT स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था. इस स्मार्टफोन में 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसे अभी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है.
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इसे 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है. ये डिस्काउंट इसके सभी वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है.
Realme GT Master Edition को 2,000 रुपये के इंस्टैंट डिस्काउंट के साथ लेने के लिए आपको इसे प्रीपेड ऑर्डर करना होगा. यानी अगर आप खरीदने के टाइम ही इसके लिए पेमेंट कर देते हैं तो आपको डिस्काउंट मिलेगा.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










