
Realme GT 5G सीरीज 18 अगस्त को होगी भारत में लॉन्च, जानें क्या होगा खास
AajTak
Realme भारत में अपनी GT 5G सीरीज को जल्द लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने नए फ्लैगशिप फोन्स के लिए तारीख का ऐलान भी कर दिया है. GT 5G सीरीज को भारत में 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा.
Realme भारत में अपनी GT 5G सीरीज को जल्द लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने नए फ्लैगशिप फोन्स के लिए तारीख का ऐलान भी कर दिया है. GT 5G सीरीज को भारत में 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी रियलमी इंडिया CEO माधव सेठ ने 'Ask Madhav' सीरीज के जरिए दी है. सेठ ने ये भी कंफर्म किया है कि रियलमी भारत में फोन के मास्टर एडिशन मॉडल को भी लॉन्च करेगी. Realme GT 5G सीरीज को भारत में 18 अगस्त को पेश किया जाएगा. इस सीरीज के तहत GT Master Edition और GT 5G को लॉन्च किया जाएगा. इसकी जानकारी सेठ ने Ask Madhav सीरीज के लेटेस्ट एपिसोड में दी है. सेठ ने ये भी कंफर्म किया है कि भारत में Realme GT 5G की कीमत स्पेसिफिकेशन्स और बिल्ड क्वालिटी की वजह से 30,000 रुपये के अंदर नहीं होगी. हमारी सहयोगी वेबसाइट इंडिया टुडे टेक को दिए एक इंटरव्यू में सेठ ने कहा है कि Realme GT 5G सीरीज को भारत में 30,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा. साथ ही दोनों के स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल वेरिएंट्स जैसे ही होंगे.More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












