
Realme 8 5G के इस नए वेरिएंट की भारत में आज पहली सेल, कीमत 13,999 रुपये
AajTak
Realme ने हाल ही में भारत में Realme 8 5G के एक नए 4GB + 64GB वेरिएंट को लॉन्च किया था. 5G स्मार्टफोन के इस नए वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है.
Realme ने हाल ही में भारत में Realme 8 5G के एक नए 4GB + 64GB वेरिएंट को लॉन्च किया था. 5G स्मार्टफोन के इस नए वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. इस नए वेरिएंट के आने के साथ ही ये फोन अब भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन बन गया है. नए वेरिएंट को आज भारत में पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जाएगा. Realme 8 5G के एक नए 4GB + 64GB वेरिएंट को ग्राहक आज दोपहर 12 बजे से खरीद पाएंगे. इस वेरिएंट की कीमत देश में 13,999 रुपये रखी गई है. डिवाइस को ग्राहक रियलमी की साइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद पाएंगे. साथ ही फोन के 4GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट भी आते हैं. इनकी कीमतें क्रमश: 14,999 रुपये और 16,999 रुपये है. इसे सुपरसोनिक ब्लू और सुपरसोनिक ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












