
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2022 LIVE Updates: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, साइंस में 96.58 फीसदी पास
AajTak
rajresults.nic.in, Rajasthan Board 12th Result 2022 LIVE Updates: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं. परीक्षा में शामिल हुए छात्र आजतक एजुकेशन पर ही अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
RBSE 12th Commerce, Science, Result 2022, Rajasthan Board 12th Result 2022 LIVE Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं. बोर्ड 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई है. छात्र अपने रोल नंबर की मदद से फौरन अपना रिजल्ट चेक करें.
साइंस स्ट्रीम रिजल्ट यहां चेक करें
कॉमर्स स्ट्रीम रिजल्ट यहां चेक करें
परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की सुविधा के लिए इस वर्ष बोर्ड रिजल्ट aajtak.in पर भी होस्ट किए गए हैं. छात्रों को रिजल्ट पेज पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा और अपनी मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी. रिजल्ट की घोषणा के साथ ही रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आजतक एजुकेशन पेज पर लाइव हो गया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








