
RBI ने झोंक दिए डॉलर फिर भी नहीं संभल पाया रुपया, बना फिर ये नया रिकॉर्ड
AajTak
इससे पहले पिछले सप्ताह रुपये ने 2 बार ऑल टाइम लो (Rupee All Time Low) का नया रिकॉर्ड बनाया था. इंटरबैंक फॉरेक्स एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह सोमवार को कारोबार समाप्त होने के बाद रुपया 56 पैसे गिरकर 77.46 प्रति डॉलर के लेवल पर बंद हुआ था.
भारतीय मुद्रा 'रुपया (INR)' के लिए ये सबसे खराब दौर चल रहा है. रुपये की वैल्यू (Indian Rupee Value) पिछले कुछ दिनों में बड़ी तेजी से कम हुई है और ये एक के बाद एक नए निचले स्तर पर पहुंचता जा रहा है. मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में 2.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी के बाद भी रुपये ने गिरने का नया रिकॉर्ड बना दिया. भारतीय करेंसी मंगलवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर तक गिर गई. रुपये की हालत इन दिनों इस कदर खराब हो चुकी है कि रिजर्व बैंक (RBI) के प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे हैं. घरेलू करेंसी की वैल्यू बचाने के लिए रिजर्व बैंक अपने भंडार से डॉलर बाजार में झोंके जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी वैल्यू गिर ही रही है.
रिजर्व बैंक के प्रयास से भी नहीं संभला रुपया
इंटरबैंक फॉरेक्स एक्सचेंज (Interbank Forex Exchange) के कारोबार में रुपया शुरुआत में ही गिरकर डॉलर (USD) के मुकाबले 77.67 पर खुला. दिन के कारोबार में यह एक समय गिरकर प्रति डॉलर 77.80 तक के स्तर तक आ गया. यह रुपये का अभी तक का सबसे कमजोर स्तर है. इसके बाद रिजर्व बैंक ने स्पॉट (Spot Market) और फ्यूचर (Future Market) दोनों मार्केट में दखल दी, तो रुपये को कुछ राहत मिल पाई. हालांकि इसके बाद भी मंगलवार के कारोबार में यह 25 पैसे गिरकर 77.56 पर बंद हुआ. सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 77.31 पर रहा था.
लगातार बन रहा गिरने का नया रिकॉर्ड
इससे पहले पिछले सप्ताह रुपये ने 2 बार ऑल टाइम लो (Rupee All Time Low) का नया रिकॉर्ड बनाया था. इंटरबैंक फॉरेक्स एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह सोमवार को कारोबार समाप्त होने के बाद रुपया 56 पैसे गिरकर 77.46 प्रति डॉलर के लेवल पर बंद हुआ था. यह भारतीय करेंसी का तब तक के इतिहास का सबसे निचला स्तर (INR All Time Low) था. उस दिन रुपये ने मार्च में 76.98 प्रति डॉलर तक आई गिरावट का रिकॉर्ड तोड़ा था. इसके बाद पिछले सप्ताह गुरुवार को रुपया 77.50 पर बंद हुआ था. अब भारतीय करेंसी नया लो लेवल छू चुकी है.
एफपीआई की बिकवाली कर रही कमजोर

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








