
Ravindra Jadeja Reaction on Father: रवींद्र जडेजा ने पिता के इंटरव्यू को कहा बकवास, बोले- मेरे पास भी बहुत कुछ कहने को... पत्नी रिवाबा का किया सपोर्ट
AajTak
Ravindra Jadeja Reaction on Father Anirudhsinh Jadeja: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने पिता अनिरुद्ध सिंह के इंटरव्यू पर अब जवाब दिया है. जडेजा के पिता ने एक इंटरव्यू में क्रिकेटर और उनकी पत्नी पर कई संगीन आरोप लगाए थे. जडेजा ने X पर इस इंटरव्यू को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी.
Ravindra Jadeja Reaction on Father Anirudhsinh Jadeja Interview: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इन दिनों चोटिल हैं और नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में इससे उबर रहे है. 35 साल के जडेजा ने एक दिन पहले ही (गुरुवार को) इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 15 साल पूरे किए है. इस बीच शुक्रवार को वह अचानक सुर्खियों में आ गए, जब उनके पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने उन्हें लेकर कई चौंकाने वाली बातें कहीं. जडेजा के पिता ने इतना तक कह डाला कि उनका अपने बेटे रवींद्र और बहू रिवाबा से कोई संबंध नहीं है.
सोशल मीडिया पर पिता के इस इंटरव्यू के वायरल होते ही जडेजा ने X पर पोस्ट कर अपनी चुप्पी तोड़ी. पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा के इंटरव्यू पर उन्होंने जवाब दिया है. जडेजा ने इंटरव्यू में कही गई बातों को सिरे से खारिज कर दिया. वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि इस इंटरव्यू के माध्यम से उनकी पत्नी रिवाबा की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है.
Let's ignore what's said in scripted interviews 🙏 pic.twitter.com/y3LtW7ZbiC
जडेजा ने एक पोस्ट X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया और पूरे इंटरव्यू को ही खारिज कर दिया. जडेजा ने कहा स्क्रिप्टेड इंटरव्यू में कही गई बातों को नजरअंदाज करें.
जडेजा ने गुजराती में लिखा, 'अभी दिव्य भास्कर मे छपे बकवास इंटरव्यू में कहीं गई हर बात गलत और अर्थहीन है. सिर्फ एक ही पक्ष की बात बताई गई है, जिसका मैं खंडन करता हूं. मेरी धर्मपत्नी की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. जो बहुत ही निंदनीय और अशोभनीय है. मेरे पास भी कहने के लिए बहुत कुछ है जो मे सार्वजनिक न कहु तब तक ही अच्छा है, आभार.'
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 1st Test: 'सर' जडेजा गेंद ही नहीं... बल्ले से भी जिता रहे गेम, 4 सालों में बदल चुका पूरा टेस्ट करियर

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











