
Ravindra Jadeja IPL 2022: CSK में रार? रवींद्र जडेजा को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो! टूर्नामेंट से हो सकते हैं बाहर
AajTak
खराब परफॉर्मेंस के बाद रवींद्र जडेजा पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी से हट गए थे, फिर पिछले मैच में चोट की वजह से वह नहीं खेले. अब रिपोर्ट्स हैं कि वह टूर्नामेंट से ही बाहर हो सकते हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन अब अपने प्लेऑफ के दौर में एंट्री करने जा रहा है. इसी बीच खबरें आ रही हैं कि महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में कुछ भी ठीक नजर नहीं आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीजन के शुरुआत में कप्तानी संभालने वाले रवींद्र जडेजा अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं.
दरअसल, जडेजा इन दिनों चोट से जूझ रहे हैं. यह चोट उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान लगी थी. यह मुकाबला चेन्नई ने हारा था. इसके बाद टीम का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ था, जिसमें जडेजा चोट के चलते नहीं खेले थे. दिल्ली के खिलाफ यह मैच चेन्नई ने जीता था.
क्लिक करें: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रवींद्र जडेजा क्यों हुए टीम से बाहर, एमएस धोनी ने बताया कारण
प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद ना के बराबर
रवींद्र जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम ने शुरुआती 8 मैच खेले, जिनमें से सिर्फ दो में ही जीत मिली थी. कप्तानी का असर जडेजा की बैटिंग और बॉलिंग में भी दिखा था. खराब प्रदर्शन के चलते जडेजा ने कप्तानी वापस धोनी को सौंप दी. ऐसे में अब तक चेन्नई टीम ने कुल 11 मैच खेले, जिसमें से 4 में ही जीत मिली है. यह टीम 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें नबंर पर है. साथ ही चेन्नई टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी अब ना के बराबर ही हैं.
यदि राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीमें एक-एक और मैच जीत लेती हैं, तो दोनों के 16-16 पॉइंट्स हो जाएंगे. ऐसे में चेन्नई पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, क्योंकि सीएसके टीम को अब सिर्फ 3 मैच खेलना है. यदि चेन्नई टीम तीनों मैच जीतती भी है, तब भी उसके सिर्फ 14 ही अंक होंगे.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










