
Ravindra Jadeja: ‘जडेजा को टी-20 वर्ल्डकप में जगह मिलना मुश्किल..’, पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का दावा
AajTak
रवींद्र जडेजा को टी-20 वर्ल्डकप में जगह मिलेगी या नहीं, इसपर बहस छिड़ गई है. पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि जडेजा के लिए यह काफी मुश्किल होने वाला है.
टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया (Team India) क्या होगी, इसपर अब मंथन शुरू होने लगा है. कई पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट्स अपनी राय रख रहे हैं, इन्हीं में से एक संजय मांजरेकर का मानना है कि रवींद्र जडेजा को टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया में जगह मिलना काफी मुश्किल है. संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में दिनेश कार्तिक ने दिखाया है कि वह टीम इंडिया के लिए नंबर 6 या 7 पर बेहतरीन बल्लेबाजी कर सकते हैं. टी-20 इंटरनेशनल में हाल के दिनों में उन्होंने जो इम्पैक्ट क्रिएट किया है, वह शानदार है.
पूर्व क्रिकेटर बोले कि रवींद्र जडेजा जैसे ऑलराउंडर के लिए टीम में जगह पाना मुश्किल होगा, जबकि अक्षर पटेल जैसे प्लेयर इसमें आगे निकल सकते हैं. संजय बोले कि अब हार्दिक पंड्या वापस आ गए हैं, दिनेश कार्तिक भी हैं और फिर मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत भी हैं. लेकिन अगर रवींद्र जडेजा की बात करें तो वह इतनी आसानी से इस जगह को नहीं छोड़ेंगे.
जडेजा के लिए बुरा गया था आईपीएल आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा के लिए पिछले कुछ दिन बेहतर नहीं गए हैं. आईपीएल में बतौर सीएसके कप्तान उनका प्रदर्शन औसत था, बल्लेबाज-बॉलर के रूप में भी वह चमक नहीं पाए थे. इसके बाद रवींद्र जडेजा टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, अब उन्हें इंग्लैंड दौरे से काफी उम्मीदें हैं.
गौरतलब है कि इस बार टी-20 वर्ल्डकप अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना है, उससे पहले टीम इंडिया को कई टी-20 मैच और सीरीज़ खेलनी है. वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया कैसी दिखेगी, उसकी झलक इंग्लैंड दौरे से दिखनी शुरू हो सकती है.
मिडिल ऑर्डर और फिनिशर के रोल पर इस बार तगड़ी लड़ाई है. दिनेश कार्तिक की एंट्री ने ऋषभ पंत की चिंता बढ़ाई है, तो हार्दिक पंड्या के लौटने से रवींद्र जडेजा के प्लेइंग-11 में खेलने पर सवाल खड़े हुए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









