
Ratan Tata Death: कौन संभालेगा टाटा के 34 लाख करोड़ का साम्राज्य? मिलिए Tata Group के फ्यूचर लीडर्स से
AajTak
Ratan Tata Passes Away: 86 साल की उम्र में रतन टाटा का निधन और बिना किसी संतान के होने से उनके उत्तराधिकार को लेकर बहुत चर्चा है. सबसे बड़ा सवाल ये है कि करीब 34 लाख करोड़ रुपये के विशाल टाटा समूह के कारोबारी साम्राज्य के मैनेजमेंट में उनकी जगह कौन लेगा?
भारत के दिग्गज उद्योगपति और दरियादिल इंसान रतन टाटा (Ratan Tata) ने बुधवार रात 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली. रतन टाटा ने अपने जीवन में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की थीं. टाटा ग्रुप को इंटरनेशनल बनाने में Ratan Tata की बड़ी भूमिका रही. Ratan Tata ने 74 साल की उम्र में साल 2012 में रिटायरमेंट ले लिया था. रतन टाटा 20 साल तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे और आम लोगों से लेकर देश की तरक्की के लिए कई बड़े-बड़े काम किए.
रतन टाटा की 86 साल की उम्र में निधन और बिना किसी संतान के होने से, रतन टाटा के उत्तराधिकार को लेकर काफी अटकलें हैं. सबसे बड़ा सवाल ये है कि करीब 34 लाख करोड़ रुपये के विशाल टाटा समूह के व्यापारिक साम्राज्य के मैनेजमेंट में उनकी जगह कौन लेगा? टाटा ग्रुप की सभी 29 कंपनियों का कुल मार्केट कैप देखें तो 20 अगस्त, 2024 तक करीब 403 अरब डॉलर (33.7 लाख करोड़ रुपये) बताई जाती है. हालांकि Tata Group में उत्तराधिकार योजना अच्छी तरह से बनी हुई है.
टाटा समूह की उत्तराधिकार योजना टाटा ग्रुप ने पहले ही उत्तराधिकार की योजना तैयार कर ली थी. एन चंद्रशेखरन 2017 से होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Sons) के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं. परिवार के अन्य सदस्य व्यवसाय के अलग-अलग जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं. वहीं फ्यूचर के लीडरशिप के लिए संभावित उम्मीदवार हैं. आगे चलकर अलग-अलग कारोबार को लेकर इन्हीं द्वारा लीडरशिप की भूमिका निभाने की उम्मीद है.
अभी कौन क्या संभालता है कारोबार?
जिम्मी टाटा: जिम्मी टाटा रतन टाटा के सगे भाई हैं. रतन टाटा की तरह जिमी टाटा भी कुंवारे हैं, लेकिन वह हमेशा सुर्खियों से दूर रहते हैं. जिमी टाटा ने 90 के दशक में रिटायर होने से पहले टाटा की विभिन्न कंपनियों में काम किया. वह टाटा संस और कई अन्य टाटा कंपनियों में शेयरधारक हैं.
नोएल टाटा: नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं. यह रिश्ता नोएल टाटा को टाटा की विरासत के लिए एक प्रमुख दावेदार के रूप में स्थापित करता है. नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं - माया, नेविल और लीह टाटा जो समूह के संभावित उत्तराधिकारी हो सकते हैं. ये टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन हैं और टाटा समूह की कई कंपनियों में शामिल हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



