
चीन की घेराबंदी के लिए वाशिंगटन का 'प्लान इंडिया' पर फोकस, भारत की भूमिका की समीक्षा करेगा US पैनल
AajTak
अमेरिकी आयोग भारत की रणनीतिक भूमिका की समीक्षा करेगा, खासकर चीन को संतुलित करने के संदर्भ में. सुनवाई में भारत-चीन संबंध, इंडो-पैसिफिक सुरक्षा, व्यापार और तकनीकी प्रतिस्पर्धा पर चर्चा होगी. यह आकलन बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक समीकरणों के बीच बेहद अहम माना जा रहा है.
चीन को साधने की अपनी दीर्घकालिक रणनीति के तहत अमेरिका अब भारत की भूमिका का गहन आकलन करने जा रहा है. वॉशिंगटन स्थित 'यूएस-चीन इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन' (USCC) इस सप्ताह 2026 के अपने पहले सार्वजनिक सत्र की शुरुआत करने जा रहा है.
इसमें भारत की रणनीतिक स्थिति, सैन्य क्षमता और चीन व अमेरिका के साथ उसके संबंधों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी. इस सुनवाई का मुख्य केंद्र भारत की वह रणनीतिक भूमिका है, जो अमेरिका और चीन के साथ उसके त्रिकोणीय संबंधों को आकार दे रही है.
सुनवाई में भारत-चीन सीमा विवाद, हिंद महासागर में समुद्री पहुंच और प्रतिस्पर्धा, तथा भारत की इंडो-पैसिफिक सुरक्षा ढांचे में बढ़ती भूमिका जैसे मुद्दे शामिल होंगे. यह समीक्षा ऐसे समय हो रही है जब भारत और चीन के बीच रिश्तों में सीमित नरमी देखी गई है.
इसलिए टेंशन में अमेरिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात वर्षों बाद बीजिंग यात्रा, पांच साल बाद हवाई सेवाओं की बहाली और गलवान झड़प के बाद चीनी कंपनियों के लिए भारतीय निवेश मार्ग आंशिक रूप से खुलना इसी का संकेत है. आयोग चीन के साथ भारत के सीमा विवाद, हिंद महासागर में नौसैनिक पहुंच और इंडो-पैसिफिक में सुरक्षा प्रदाता के रूप में भारत की उभरती भूमिका पर ध्यान केंद्रित करेगा.
यह भी पढ़ें: 'कितना भी आगे बढ़ जाए चीन दूसरों के लिए खतरा नहीं बनेगा...', ब्रिटिश PM से बोले जिनपिंग

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







